1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन के इंजन से निकला धुआं, सड़क मार्ग से लखनऊ हुए रवाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन के इंजन से निकला धुआं, सड़क मार्ग से लखनऊ हुए रवाना

 Published : May 25, 2026 07:02 pm IST,  Updated : May 25, 2026 07:25 pm IST

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुरादाबाद पहुंचे हुए थे। यहीं पर उनके सरकारी चार्टर्ड प्लेन में खराबी आ गई। प्लेन उड़ान नही भर सका। इसके बाद वह सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

लखनऊ के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक- India TV Hindi
लखनऊ के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सरकारी चार्टर्ड प्लेन में सोमवार को टेक-ऑफ से पहले अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उन्हें सड़क मार्ग से वापस लखनऊ जाना पड़ा। बताया गया कि रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के एक इंजन में कोई खराबी आ गई। इसके बाद एहतियातन विमान को उड़ान नहीं भराई गई।

अचानक से इंजन से निकलने लगा धुआं

ब्रजेश पाठक मुरादाबाद और संभल दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक करने के बाद वह करीब सवा चार बजे मुरादाबाद के भदारसना एयरपोर्ट पहुंचे थे। टीम के साथ विमान में बैठने के बाद रन वे पर स्टार्ट किया गया तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं समझते हुए ब्रजेश पाठक सहित टीम को बाहर निकाल लिया गया।

गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ रवाना

डिप्टी सीएम के ओएसडी के मुताबिक, सोमवार शाम 4:15 मिनट पर इंजन में आई खराबी के कारण विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं माना गया। इसके बाद कुछ देर इंतजार करने के बाद ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

प्लेन नहीं कर सका टेक ऑफ

मुंडापांडे एयरपोर्ट अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान भरने में दिक्कत आ गई है। इसके चलते उनका प्लेन टेक ऑफ नहीं कर सका। किन कारणों से प्लेन में खराबी है। इसकी जांच की जा रही है। विमान को सही करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

कल आने वाला है मानसून, देश के इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने इलाके का अपडेट

मां की गोद से छीनकर 3 महीने की बेटी को पिता ने नाले में फेंका, 4 घंटे बाद निकाला गया शव, होश उड़ा देगी ये वारदात

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।