1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. मां की गोद से छीनकर 3 महीने की बेटी को पिता ने नाले में फेंका, 4 घंटे बाद निकाला गया शव, होश उड़ा देगी ये वारदात

मां की गोद से छीनकर 3 महीने की बेटी को पिता ने नाले में फेंका, 4 घंटे बाद निकाला गया शव, होश उड़ा देगी ये वारदात

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 25, 2026 04:54 pm IST,  Updated : May 25, 2026 05:06 pm IST

नाले से मासूम बेटी को खोजने के लिए रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह जाकर नाले से शव निकला। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिता ने 3 महीने की मासूम बेटी को नाले में फेंका- India TV Hindi
पिता ने 3 महीने की मासूम बेटी को नाले में फेंका Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के करनाल जिले से खौफनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घरेलू विवाद के बीच मां की गोद से बच्ची को छीनकर पिता ने नाले में फेंक दिया। रातभर चले सर्च अभियान के बाद मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला करनाल के चार चमन इलाके का है।

मायके में रह रही थी पत्नी

जहां मासूम दिव्यांशी की मां अनीता के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह पिछले दो महीनों से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि बीती रात उसका पति सोनू शराब के नशे में वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया। 

परिवार में मची चीख-पुकार

विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अचानक तीन महीने की बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बच्ची उसके साथ नहीं थी। आरोप है कि पूछने पर उसने खुद बताया कि वह बच्ची को सब्जी मंडी के पीछे बने नाले में फेंक आया है। यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

नाले से निकाला गया मासूम का शव

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अंधेरा, गंदा पानी और मुश्किल हालात थे, लेकिन पुलिस टीम लगातार बच्ची की तलाश में जुटी रही। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार नाले से मासूम दिव्यांशी का शव बरामद कर लिया गया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मासूम का शव

इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पिता सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अमित भटनागर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: यूपी में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ड्यूटी से किए गए सस्पेंड, जानिए क्या हैं तीनों पर आरोप

मुफ्ती, मदरसों, मौलवियों की विनती- "गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, तस्करी करने वालों को फांसी की सजा दें"

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।