1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya Shopping: सोना-चांदी खरीदना है मुश्किल? अक्षय तृतीया पर घर ले आएं ₹10 की यह चीज, मिलेगा समान पुण्य!

Akshaya Tritiya Shopping: सोना-चांदी खरीदना है मुश्किल? अक्षय तृतीया पर घर ले आएं ₹10 की यह चीज, मिलेगा समान पुण्य!

Akshaya Tritiya Shopping: इस साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। अगर आप इस दिन सोना खरीदने में असमर्थ हैं, तो मात्र 5 से 10 रुपये की ये छोटी सी चीज लाकर भी आप अक्षय पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

akshaya tritiya- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अक्षय तृतीया पर खरीदें धनिये के बीज

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व माना गया है, इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में लोग इन चीजों को खरीदते हैं। लेकिन इन दिनों ये धातुएं इतनी ज्यादा महंगी हो गई हैं कि इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं। अगर आपके मन में भी अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के गहने खरीदने की चाहत है, पर आपका बजट नहीं बन पा रहा है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसी छोटी सी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी अक्षय तृतीया पर खरीदारी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पु्ण्य देती है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी चीज है।

अक्षय तृतीया पर खरीदें धनिये के बीज

अक्षय तृतीया पर साबुत धनिये की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। कहते हैं इससे सोने-चांदी की खरीदारी के बराबर ही पुण्य प्राप्त होता है। अगर आप अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के महंगे आभूषण नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन धनिया के बीज जरूर खरीदें। दरअसल शास्त्रों में साबुत धनिया को धन का प्रतीक और मां लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय माना गया है। कहते हैं इस शुभ दिन पर धनिया खरीदकर घर लाना साक्षात लक्ष्मी को घर आमंत्रित करने के समान है।

Image Source : canvaधनिये के बीज

कहते हैं जिस प्रकार धनिये के बीज बोने पर वे तेजी से फलते-फूलते हैं, उसी तरह अक्षय तृतीया पर धनिया खरीदकर लाने से धन और व्यापार में अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाली वृद्धि होती है। अगर आप कर्ज से परेशान हैं या आपके पास पैसा टिकता नहीं है, तो अक्षय तृतीया पर धनिये के बीज खरीदना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

घर लाए धनिये के बीज का क्या करें?

अक्षय तृतीया पर खरीदे गए धनिये को सबसे पहले मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। फिर माता की विधि विधान पूजा करें। उनकी आरती उतारें। फिर पूजा के बाद धनिये को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या जहां भी आप पैसा या कीमती चीजें रखते हैं वहां रख दें। कई घरों में इस दिन धनिये की पंजीरी भी बनती है, जिसे भोग स्वरूप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। अगर आपके घर में भी ऐसा होता है तो इस दिन थोड़ा ज्यादा धनिया लाएं, जिससे पंजीरी सही से बन सके। इसके अलावा पूजा के बाद धनिये के कुछ बीजों को अपने गमले में भी बो दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: मूलांक या भाग्यांक, 30 की उम्र के बाद कौन बदलता है आपकी किस्मत का गियर? कैसे करें इसकी पहचान