A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Amarnath Yatra 2025: खुशखबरी! अमरनाथ जाने वालों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Amarnath Yatra 2025: खुशखबरी! अमरनाथ जाने वालों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Amarnath Yatra 2025 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। भक्तगण अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यात्रा का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

अमरनाथ यात्रा 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अमरनाथ यात्रा 2025

Amarnath Yatra 2025 Registration Begins: हर शिव भक्त अपने जीवनकाल में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जरूर जाना चाहता है। यहां बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मुश्किलों से भरा माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आती है। हर साल भारी संख्या में भक्तगण अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं। तो अगर आप भी अमरनाथ की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज यानी 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। तो यहां जानिए अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस के बारे में। 

अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन के लिए जरूर चीजें? 

अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन करने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक तस्वीर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी चीजों की जरूरत होगी। वहीं यात्रियों को अपने साथ अपना एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा। बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। 

ऐसे करें अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in  पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज Online Services पर क्लिक करें।
  • अब Yatra Permit Registration का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • फिर सभी नियम और निर्देश पढ़ें और I Agree पर क्लिक करके Register चुनें।
  • इसके बाद अपना नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके साथ में पासपोर्ट साइज फोटो और हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) भी अपलोड करें।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा उसे डालकर वेरिफाई करें। 
  • करीब दो घंटे के अंदर आपको एक पेमेंट लिंक मिलेगा। लगभग 220 रुपये की फीस भरें।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आप पोर्टल से अपनी यात्रा परमिट डाउनलोड करें।

अमरनाथ यात्रा 2025 कब से शुरू होगी?

इस साल अमरनाथ की यात्रा 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और यात्रा समाप्त 19 अगस्त को होगा। 25 जुलाई से भक्तगण बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा आरंभ करेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन से हजार गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। बता दें अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से होती है।  बर्फ से बने शिवलिंग के कारण ही इसे 'बाबा बर्फानी' कहते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Bijli Mahadev Mandir: इस मंदिर में शिवलिंग पर गिरती है बिजली, फिर होता है चमत्कार, खुद शिवजी ने इंद्र को दिया था ये आदेश