1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आनंदपुर धाम क्यों फेमस है जहां पीएम मोदी भी गए, किसकी पूजा होती है?

आनंदपुर धाम क्यों फेमस है जहां पीएम मोदी भी गए, किसकी पूजा होती है?

Anandpur Dham: देशभर से लोग आनंदपुर धाम आते हैं। यह आश्रम आज देश के बड़े आश्रमों में शामिल है, जो कई बीघा जमीन में फैला हुआ है।

आनंदपुर धाम- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आनंदपुर धाम

Anandpur Dham: आनंदपुर धाम मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित है। आज यानी कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां दर्शन और पूजा किया। श्री आनंदपुर भक्ति और अध्यात्म के मुख्य केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है, जहां सत्य के साधक आध्यात्मिक ज्ञान और शांति प्राप्त करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आनंदपुर धाम में किसकी पूजा पूजा होती है। 

आनंदपुर धाम में किसकी पूजा होती है?

अशोकनगर स्थित पवित्र आनंदपुर धाम में श्री परमहंस अद्वैत महाराज जी की पूजा होती है। आनंदपुर धाम में अद्वैतानंद महाराज का समाधि स्थल है जो अद्वैत मठ के सबसे प्रमुख संत माने जाते हैं। श्री परमहंस अद्वैत महाराज का जन्म 5 अप्रैल 1846 को राम नवमी के पावन अवसर पर बिहार के छपरा जिले में हुआ था। यहां पर मठ के पंचम पादशाही के मंदिर स्थापित हैं। बता दें कि उत्तर भारत में परमहंस अद्वैत पंथों का एक बड़ा समूह, जिसकी स्थापना श्री 108 स्वामी अद्वैत आनंद जी महाराज प्रथम पादशाही ने की थी। आनंदपुर धाम में वैशाखी, व्यास पूजा और दीपावली  का त्यौहार मुख्य रूप से मनाया जाता है। आनंदपुर धाम अपनी खासियतों के लिए देशभर में जाना जाता है।

साल 1930 के करीब गुरु स्वरूप आनंद जी महाराज ने आनंदपुर धाम आश्रम स्थापित किया था। आनंदपुर धाम ट्रस्ट आश्रम की सभी चल-अचल संपत्तियों की देखरेख करता है। इसके अलावा ट्रस्ट के जरिए स्कूल और अस्पताल भी संचालित किए जाते हैं, जहां सारी सुविधा फ्री है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग, अच्छा फल चाहते हैं तो जरूर करें ये काम

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी के शरीर पर सिंदूर क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे क्या है धार्मिक मान्यता

Bijli Mahadev Mandir: इस मंदिर में शिवलिंग पर गिरती है बिजली, फिर होता है चमत्कार, खुद शिवजी ने इंद्र को दिया था ये आदेश