1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ekadashi Upay: हर काम में आ रही है बाधा? अपरा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, कट जाएंगे सारे दुख-पाप!

Ekadashi Upay: हर काम में आ रही है बाधा? अपरा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, कट जाएंगे सारे दुख-पाप!

Apara Ekadashi 2026: बुधवार को अपरा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन व्रत के साथ ही भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही एकादशी के दिन इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

अपरा एकादशी उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अपरा एकादशी उपाय

Apara Ekadashi Upay: प्रत्येक महीने में दो एकादशियां पड़ती हैं और उन सबको अलगअलग नामों से जाना जाता है। उसी प्रकार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा या अचला एकादशी नाम से जाना जाता है। अन्य एकादशियों की तरह इस एकादशी पर भी भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने का विधान है। कहते हैं जो व्यक्ति अचला या अपरा एकादशी का व्रत करता है, उसे जीवन में अपार खुशियां और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके धनधान्य में भी वृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि जो फल किसी व्यक्ति को कार्तिक मास में स्नान या गंगा जी के तट पर पितरों को पिंड दान करने से मिलता है, वैसा ही फल उसे अचला एकादशी का व्रत करने से भी प्राप्त होता है। इसके अलावा अपरा एकादशी के दिन इन विशेष उपायों को करने से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल जाता है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

  • अगर आप अपने जीवन में खूब उन्नति करना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर, उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर श्री हरि का ध्यान करते हुए उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

  • अगर आप अपनी धनसंपत्ति में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन एक सफेद धागे में पीले फूल पिरोकर उसकी माला बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें, साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

  • अगर आप अपने जीवन में खुशियां ही खुशियां लाना चाहते हैं तो अपरा एकादशी के दिन श्री विष्णु मंदिर में जाकर शहद की शीशी दान करें और भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 11 बार जप करें।

  • अगर आप नौकरीपेशा हैं और नौकरी में अपनी जल्द ही तरक्की चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन तुलसी की तीन पत्ती लेकर, उन पर 11  11 बार श्री हरि का जप करके भगवान विष्णु को अर्पित कर दें।

  • अगर आप अपने बच्चे की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के कपड़े पहनकर, भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाइए। अगर केसर ना हो तो आप हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही भगवान को तिलक लगाने के बाद अपने बच्चे को भी तिलक लगाएं।

  • अगर आप अपने सभी कामों में मातापिता का सहयोग पाना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और तुलसी माता को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

  • अगर आप बिजनेस के किसी काम से यात्रा करने जा रहे हैं और अपनी यात्रा से काम में लाभ पाना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन अपने स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और कुछ सफेद तिल के दाने मिलाकर स्नान करें और स्नान के बाद भगवान के आगे हाथ जोड़कर कोई पीले रंग का रुमाल या अन्य कोई पीले रंग का छोटासा कपड़ा लेकर अपरा एकादशी पूरे दिन अपने पास रखें।

  • अगर आप किसी खास काम के लिए कुछ प्लानिंग कर रहे हैं और उस प्लानिंग में आप सफल होना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं और जल चढ़ाने से जमीन में जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने मस्तक पर तिलक लगाएं।

  • अगर आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग लगाने के कुछ देर बाद ही उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में घर के सब सदस्यों और आसपास के लोगों में बांट दें, साथ ही थोड़ासा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें।

  • अगर आप परिवार में सबके बीच बेहतर तालमेल बनाये रखना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर श्री हरि, श्री हरि के नाम का 108 बार जप करें।

  • अगर आपके बच्चे आपकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उसके चलते आप थोड़े परेशान रहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन एक डिब्बी में थोड़ासा केसर लेकर, उस पर ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 11 बार जप करें और उस डिब्बी में से थोड़ा केसर लेकर भगवान को तिलक लगाएं। फिर उस डिब्बी को अपने पास संभालकर 45 दिनों के लिये रख लें। 45 दिनों के बाद उस केसर को स्वयं तिलक के रूप में इस्तेमाल कर लें।

  • अगर आप अपने व्यापार को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होते देखना चाहते हैं, तो अपरा एकादशी के दिन किसी ब्राहमण को आदर सहित घर पर आमंत्रित करें और उन्हें भरपेट भोजन कराकर दक्षिणा स्वरूप कुछ भेंट करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

ये भी पढ़ें

Ekadashi Puja Mantra: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मूल मंत्र का करें जाप, पूरी होगी हर अधूरी इच्छा

Alphabet Astrology: इस अक्षर वाले बच्चे परिवार के लिए होते हैं लकी, हर जिम्मेदारी करते हैं पूरी, दिल से निभाते हैं रिश्ता