Astrology: राशिचक्र में कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके जातकों को बहुत अच्छा वक्ता माना जाता है। शब्दों का इस्तेमाल ये इतनी खूबसूरती से करते हैं कि किसी का भी दिल पिघल सकता है। अपने बात करने के हुनर से ये दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
मिथुन राशि
बुध की स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोग चंचल और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनका मजाकिया अंदाज इन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना सकता है। बात करने की कला इनको आती है और शब्दों को तो ये ऐसे बुनते हैं कि सामने वाला आकर्षित हुने बिन नहीं रह सकता है। यही वजह है कि मिथुन राशि के लोग दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। इनकी तार्किक क्षमता के भी लोग कायल होते हैं।
तुला राशि
तुला वालों को भी व्यवहार कुशल माना जाता है। इस राशि के लोग नापतोल कर बात करते हैं और कब क्या बात करनी है इसका भी इन्हें पता होता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों की वाणी में मधुरता भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि अपनी बातों से ये किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इस राशि के लोग सामने वाले को देखकर ही पहचान जाते हैं कि उस व्यक्ति का दिल कैसे जीत सकते हैं। इसलिए अपने विरोधियों को भी अपना दोस्त ये बना लेते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों का चरित्र भी बहुत शालीन होता है। ये एक मात्र ऐसी राशि है जो दुश्मनों से भी दुश्मनी नहीं रखती है। इस राशि के जातक भी अपनी वाणी से सामने वाले का दिल जीतने का हुनर रखते हैं। इनका निस्वार्थ प्रेम दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं। साथ ही दया और दूसरों की सहायता करने का इनको गुण हर किसी को भाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Rahu-Ketu: राहु-केतु का बुरा प्रभाव होने पर मिलते हैं 4 संकेत, आपके साथ भी हो ऐसा तो जरूर करें उपाय