Rahu-Ketu: राहु-केतु का बुरा प्रभाव होने पर मिलते हैं 4 संकेत, आपके साथ भी हो ऐसा तो जरूर करें उपाय
Rahu-Ketu: राहु-केतु का बुरा प्रभाव होने पर मिलते हैं 4 संकेत, आपके साथ भी हो ऐसा तो जरूर करें उपाय
Rahu-Ketu: राहु और केतु अगर आपके जीवन में दिक्कतें पैदा कर रहे हैं तो कुछ संकेत आपको देखने को मिलते हैं। आज इसकी के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।
Published : May 27, 2026 11:29 am IST, Updated : May 27, 2026 11:29 am IST
1/5Image Source : India Tv
राहु-केतु दोनों ही मायावी ग्रह हैं और अगर किसी व्यक्ति के जीवन पर इनका बुरा प्रभाव हो तो बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राहु-केतु के प्रतिकूल होने पर क्या संकेत आपको मिलते हैं और क्या उपाय आपको करने चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Magnific
राहु-केतु की प्रतिकूल स्थिति व्यक्ति को भ्रम की स्थिति में रखती है ऐसे लोग निर्णय लेने में असमर्थ हो सकते हैं और निर्णय लेते भी है तो वो गलत साबित हो सकता है। इसके साथ ही राहु-केतु के प्रतिकूल होने पर भय, चिंता और मानसिक तनाव भी बना रहता है।
3/5Image Source : Magnific
अगर किसी व्यक्ति को अचानक से धन लाभ हो जाए या अचानक बड़ी धन हानि हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि राहु-केतु का असर उसके जीवन पर है। साथ ही राहु केतु के खराब होने पर रिश्ते बार-बार खराब होते हैं। वाद-विवाद और गलतफहमियां रिश्तों को तोड़ सकती हैं।
4/5Image Source : Magnific
राहु केतु के खराब होने पर बार-बार तबीयत खराब हो सकती है और साथ ही ऐसे लोगों को पेट में दर्द, अनिद्रा, जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए राहु-केतु को शांत करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, ऐसा करने से राहु-केतु शुभ फल देने लगते हैं।
5/5Image Source : Magnific
राहु-केतु की खराब स्थिति को शुभ करने के लिए आपको भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र का जप करना आपके लिए सार्थक सिद्ध होता है। इसके साथ ही चींटियों और मछलियों को भोजन आपको करवाना चाहिए। काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए और काले तिल, उड़द दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से राहु-केतु शुभ फल देने लग जाते हैं।