1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कन्या राशि में 26 सितंबर तक भद्र महापुरुष राजयोग, इन 4 राशियों की धन-दौलत में बढ़ोतरी के प्रबल योग

कन्या राशि में 26 सितंबर तक भद्र महापुरुष राजयोग, इन 4 राशियों की धन-दौलत में बढ़ोतरी के प्रबल योग

इस समय कन्या राशि में भद्र महापुरुष राजयोग बना हुआ है जो 4 राशियों के लिए बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

भद्र महापुरुष योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत- India TV Hindi
Image Source : CANVA भद्र महापुरुष योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

जब बुध अपनी स्वराशि (मिथुन) या उच्च राशि (कन्या) में होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी 1, 4, 7 या 10वें घर में स्थित होता है, तब भद्र महापुरुष योग का निर्माण होता है। इस समय कन्या राशि में यह शुभ योग बना हुआ है जो 26 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग के बनने से कन्या समेत 4 राशियों को लाभ होगा। इन राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। साथ ही कारोबार में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। खास बात ये है कि इस समय कन्या राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। चलिए अब जानते हैं 26 सितंबर तक का समय किन राशियों के लिए शानदार साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo) - धन लाभ होने के योग

आपके लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा। जिस कारण इस दौरान आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहेगा। इस दौरान आप हर काम में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आप अपनी बुद्धिमत्ता से कार्यक्षेत्र में बड़ा धन लाभ पाने में भी सफल रहेंगे। इस दौरन बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) - अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे

आपके लिए भी यह योग बेहद शुभ साबित होगा। व्यापार और नौकरी में अप्रत्याशित तरक्की मिलेगी। इस दौरान जमीन-जायदाद बढ़ने के भी आसार दिखाआई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।

मकर राशि (Libra) - करियर में जबरदस्त उछाल

आपके करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। जो लोग नई नौकरी या प्रमोशन की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान नए सौदे बहुत लाभदायक साबित होंगे। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मीन राशि (Scorpio) - आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

इस राशि वालों को करियर में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस पार्टनरशिप से भारी मुनाफा होता दिखाई दे रहा है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के नाम से किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ देगा। अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

परिवार के लिए लकी चार्म होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, देवगुरु बृहस्पति के आशीर्वाद से छूती हैं बुलंदियां