1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कन्या राशि में बना बुधादित्य योग, 26 सितंबर तक इन 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर में बंपर उछाल के संकेत

कन्या राशि में बना बुधादित्य योग, 26 सितंबर तक इन 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर में बंपर उछाल के संकेत

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 18, 2026 07:06 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 07:06 am IST

ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां बुध के साथ उनकी युति से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। जानिए इस योग के बनने से किन 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है।

Budhaditya yoga- India TV Hindi
कन्या राशि में बुधादित्य योग Image Source : MAGNIFIC.COM

बुधादित्य योग का निर्माण तब होता है जब सूर्य ग्रह और बुध ग्रह की किसी राशि में युति होती है। 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में सूर्य के गोचर से बुधादित्य योग का निर्माण हो गया है क्योंकि इस राशि में पहले से ही बुध विराजमान हैं। बता दें यह योग 26 सितंबर 2026 तक बना रहेगा। ज्योतिष की मानें तो इस योग से 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों की किस्मत इस योग से चमक उठेगी। इन्हें करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और आय में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनका 26 सितंबर तक गोल्डन टाइम रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में खूब कमाई होने के आसार रहेंगे। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित होगा। करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफल होंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता दिखाई दे रहा है। इस अवधि में करियर में चार चांद लग सकते हैं। बिजनेस वाले मौज में रहेंगे। बंपर लाभ मिलता दिख रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से शानदार रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 26 सितंबर तक का समय शानदार है। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। अधूरे प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। इस दौरान लिए गए फैसले सफल साबित होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधादित्य योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी। प्रमोशन के आसार दिख रहे हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। 26 सितंबर तक गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि देव की कृपा से 17 तारीख को जन्मे लोग छूते हैं सफलता की बुलंदियां, जानें इनकी 5 बड़ी खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।