1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Weak Mercury Remedies: नौकरी-कारोबार में आ रही है रुकावट? जानें कमजोर बुध को मजबूत करने के खास उपाय

Weak Mercury Remedies: नौकरी-कारोबार में आ रही है रुकावट? जानें कमजोर बुध को मजबूत करने के खास उपाय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 01, 2026 09:50 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 09:50 pm IST

कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो यहां जानिए कि बुध को मजबूत करने के लिए कौनसे उपायों को करना चाहिए।

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय- India TV Hindi
बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय Image Source : INDIA TV

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संचार  का कारक माना जाता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को संवाद, तर्कशक्ति, व्यापार और सीखने की क्षमता के साथ भी जोड़ा जाता है। कुंडली में अगर बुध मजबूत होता है तो व्यक्ति को करियर और कारोबार दोनों में अपार सफलता मिलती है। वहीं अगर कुंडली में बुध कमजोर होता है तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, व्यापार में घाटा और करियर में रुकावट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो इन उपायों को जरूर आजमाएं।

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • भगवान गणेश की पूजा- बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और बुध देव की उपासना करने से हर कार्य में सफलता मिलती है और कुंडली में बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।

  • बुध मंत्र का जाप करें-  बुधवार के दिन 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से मन एकाग्र होता है।

  • हरी वस्तुओं का दान-  हरी मूंग, हरी सब्जियां और कुछ जरूरी उपयोगी चीजों का दान बुध से संबंधित माना जाता है। तो गरीब और जरूरतमंदों को इन चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है।

क्या पन्ना पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पन्ना बुध ग्रह से संबंधित रत्न माना जाता है। मगर ये बात हर इंसान के लिए सही नहीं कही जाती। रत्न पहनने से पहले जन्म कुंडली में बुध की स्थिति और बाकी ग्रह योगों का आकलन करवाना बेहतर होता है।

कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने के संकेत

  • व्यापार/बिजनेस के फैसले लेते समय असमंजस सा रहना

  • छोटी छोटी बातों पर ज्यादा सोच विचार करना

  • ऑफिस या कार्यस्थल पर संवाद और प्लानिंग बनाने में अटकना

  • बातचीत में अपनी बात स्पष्ट रखने में परेशानी होना

  • लेखन या गणना जैसे कामों में बार बार गलतियां हो जाना

  • पढ़ाई या किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन न लगना और मानसिक स्थिरता का अभाव रहना।

  • धन की तंगी और निर्णय लेने में असमर्थता आना

  • त्वचा संबंधी रोग ( त्वचा का बेजान होना, रैशेज, एलर्जी या स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं होना)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Gochar: इन 5 राशियों पर अगले 87 दिनों तक मेहरबान रहेगी किस्मत, छप्परफाड़ होगी धनवर्षा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।