गुरु ग्रह 31 अक्टूबर को सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह में जाकर गुरु, मंगल ग्रह जैसा व्यवहार करते हैं और मंगल ग्रह की तरह ही परिणाम भी देते हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद खास साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा और साथ ही आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
सिंह राशि
गुरु ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिसके चलते आपकी आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गुरु ग्रह का प्रभाव मंगल ग्रह जैसा होगा इसलिए आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। अपने नेतृत्व करने के गुण से आप कार्यक्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। कुछ लोगों को बड़ा पद और बंपर धन लाभ भी मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातकों को मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। गुरु के गोचर के बाद आप सही समय पर सही निर्णय लेकर जीवन में प्रगति कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों गुरु ग्रह का गोचर 31 अक्टूबर को आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में होगा। गुरु गोचर के प्रभाव से आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। आपके काम करने की गति से सीनियर्स खुश होंगे। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने की संभावना है। भाग्य का भी इस राशि के जातकों को भरपूर सहयोग मिल सकता है। अगर कारोबारी हैं तो अच्छी डील मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके भाग्य भाव यानि नवम भाव में गुरु का गोचर होगा। यह गोचर आपकी सोई किस्मत को जगा सकता है। आपको अच्छी जगह पर जॉब मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी संस्था में काम कर रहे हैं उनकी पदोन्नति के योग बनेंगे। पैतृक कारोबार करने वालों को भी जबरदस्त लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है और जो लोग पढ़ने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनका सपना भी पूरा हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर-धन में मिल सकता है बड़ा लाभ