1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर-धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर-धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

 Written By: Arti Azad
 Published : Oct 07, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 04:38 pm IST

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग में होने जा रही है। इस दौरान बनने वाले शुभ योगों का सकारात्मक असर ज्यादातर लोगों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 3 राशियों के लिए धन, करियर, कारोबार आदि के लिहाज से समय अनुकूल रहने के संकेत है।

 shardiya navratri 2026 impact- India TV Hindi
शारदीय नवरात्रि 2026 Image Source : PEXELS

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत कई खास ग्रह-नक्षत्रीय संयोगों के बीच होने जा रही है। ज्योतिष के अनुसार इन सभी संयोगों का असर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहों की यह स्थिति किन राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है।

नवरात्रि पर शुभ संयोग

इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत साधारण नहीं मानी जा रही है। पहले दिन 11 अक्टूबर को सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र संबंध होने से गजकेसरी योग बनेगा।। ज्योतिष में इसे प्रभावशाली योग माना जाता है। वहीं, शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं, जिससे ग्रहों की स्थिति और भी खास हो जाती है।

कर्क राशि: कामयाबी के बनेंगे योग

इन जातकों के लिए नवरात्रि का समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। किस्मत का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।  नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने और मेहनत का उचित फल मिलने के योग हैं। इस दौरान किसी बेहतर पद का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

तुला राशि: बाधाएं होंगी दूर

आपको नवरात्रि का समय कई मामलों में राहत दे सकता है। विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होने और शादी की बात आगे बढ़ने की संभावना है। करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह अवधि उपयोगी रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी। मनचाहा पद मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।

मकर राशि: भाग्योदय के संकेत

इन जातकों के लिए यह समय तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। सिंगल लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। आपकी योजनाएं सफल होने के साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी कामकाज से जुड़ी अड़चनें दूर होने और अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। व्यापारियों को भी लाभ के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 17 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की होगी बंपर कमाई, कारोबार में भी होगी वृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।