1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुध के स्वराशि में आते ही बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 5 अगस्त तक करियर ग्रोथ और धन प्राप्ति के बन सकते हैं योग

बुध के स्वराशि में आते ही बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 5 अगस्त तक करियर ग्रोथ और धन प्राप्ति के बन सकते हैं योग

बुध का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के जातकों को इस अवधि में करियर, धन, मान सम्मान और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन -सी 4 राशियों पर बुध देव की कृपा सबसे ज्यादा रहेगी।

budh gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST AND CANVA बुध के मिथुन राशि में गोर से बदलेगा 4 राशियों का भाग्य

बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। 7 जुलाई को बुध अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं, जहां वे 5 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। स्वराशि में होने के कारण बुध का प्रभाव अधिक मजबूत होगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से बेहद शुभ माना जा रहा है।

बुध गोचर क्यों खास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुध अपनी स्वराशि मिथुन में आते हैं, तो उनका प्रभाव अधिक मजबूत माना जाता है। 5 अगस्त तक का यह समय कई लोगों के लिए नई संभावनाओं और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे सकता है।

मिथुन राशि

बुध का गोचर आपके लग्न भाव में होने से इसका सबसे शुभ प्रभाव इसी राशि पर देखने को मिलेगा। इस दौरान व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ नजर आएगा। व्यापारियों को नई डील मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने, रुका धन वापस मिलने के योग हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और महत्वपूर्ण फैसले सफल साबित हो सकते हैं।

सिंह राशि

आपके लिए बुध का गोचर आय भाव में हो रहा है, जो लाभ का स्थान है। इस दौरान आमदनी बढ़ने के नए अवसर मिलने और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। जॉब वालों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध हैं और उनका गोचर कर्म भाव में हो रहा है। ऐसे में करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने या मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग हैं। जॉब खोज रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि

बुध का यह गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने में किस्मत का साथ मिल सकता है। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। विशेषकर विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, नोट कर लें डेट और घटस्थापना मुहूर्त