1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar: बुध का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों की किस्मत, 22 जून के बाद पाएंगे खूब धन लाभ और उन्नति

Budh Gochar: बुध का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों की किस्मत, 22 जून के बाद पाएंगे खूब धन लाभ और उन्नति

Budh Gochar: बुध ग्रह 22 जून को कर्क राशि में संचार कर जाएंगे। बुध का यह गोचर राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Budh Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE बुध गोचर 2025

Budh Gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध 22 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का यह गोचर सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आएगा। हालांकि, राशिचक्र की 4 राशियों मिथुन, कन्या, तुला और मीन के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं बुध के गोचर का इन राशियों पर प्रभाव।  

मिथुन राशि 

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके धन भाव में इनका प्रवेश होगा। इस गोचर के प्रभाव से पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। वहीं जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं वो भी मुनाफा कमाएंगे। इस राशि के जो जातक मीडिया, सेल्स और आईटी सेक्टर में हैं उन्हें आशातीत लाभ हो सकता है। आपकी वाणी में भी इस दौरान मिठास होगी और इसके चलते सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 

कन्या राशि 

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा जोकि लाभ का भाव कहा जाता है। बुध के इस गोचर से आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति की आस लगाए बैठे थे उनका सपना पूरा हो सकता है। धन पर्याप्त मात्रा में आपके पास होगा और धन का संचय करने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बढ़े भाई या बहन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

तुला राशि 10

बुध ग्रह आपके कर्म भाव में संचार करेंगे। बुध की यह स्थिति आपको करियर में नई ऊंचाइयां दे सकती है। इस दौरान आप अपनी योग्यता से उच्च अधिकारियों को चकित कर पाएंगे। आप अपने सटीक तर्क से लोगों को इंप्रेस भी कर सकते हैं। आप किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा भी ले सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के किसी सदस्य की उपलब्धि परिवार में खुशियां लाएगी। 

मीन राशि 

बुध आपके प्रेम और वैवाहिक संबंधों को सुधार सकते हैं। इस दौरान गिले-शिकवे दूर होंगे और सामंजस्य बनेगा। पार्टनर को धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन इस दौरान सुधर सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Budh Gochar: बुध का 22 जून को होगा कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों के करियर और रिश्तों में बढ़ेंगी परेशानियां

Gupt Navratri: 10 महाविद्याएं कौन-सी हैं, जिनकी गुप्त नवरात्रि में होती है पूजा