1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Margi 2026: बुध की सीधी चाल से पलटेगी 4 राशियों की किस्मत, आज से शुरू होगा गोल्डन पीरियड, व्यापार और नौकरी में मिलेगा बंपर लाभ!

Budh Margi 2026: बुध की सीधी चाल से पलटेगी 4 राशियों की किस्मत, आज से शुरू होगा गोल्डन पीरियड, व्यापार और नौकरी में मिलेगा बंपर लाभ!

Budh Margi 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 20 मार्च 2026 की देर रात 1 बजकर 2 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जानिए बुध का मार्गी होना किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

budh margi 2026- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY बुध मार्गी 2026

Budh Margi 2026: वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह बुध जैसे ही अपनी सीधी चाल शुरू करेगा, वैसे ही कुछ राशियों की किस्मत चमकने लगेगी। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आपके नए आइडिया आपको सफलता दिलाने का काम करेंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं बुध का मार्गी होना किन राशियों के लिए सबसे लकी साबित होगा। 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ साबित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बनेंगे। अटके काम पूरे होंगे। बिजनेस को लेकर की गई यात्राएं सफल होंगी। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। सेहत बढ़िया रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति और अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आप पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। घर का माहौल शानदार रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना शुभ संकेत दे रहा है। करियर में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नौकरी के लिए लगे हैं तो वो आपको मिल सकती है। इस दौरान आपका बिजनेस खूब चमकेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस खूब चमकेगा। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नए दोस्त बनेंगे। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: अपनी क्यूटनेस से सबको दीवाना बना देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, खूब कमाती हैं धन-दौलत, आलिया भट्ट का भी है यही शुभ अंक