Numerology: आलिया भट्ट मूलांक 6 की जातक हैं। उनकी जन्म तारीख 15 मार्च 1993 है। किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियां मूलांक 6 के अंतर्गत आती हैं। इस मूलांक पर धन-वैभव और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र का विशेष प्रभाव होता है। यही कारण है कि मूलांक 6 के लोग अक्सर दिखने में चार्मिंग होते हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। आलिया भट्ट की सफलता, उनका स्टाइल और उनका कभी न खत्म होने वाला चार्म उनके मूलांक 6 की शक्तियों को दर्शाता है। चलिए जानते हैं मूलांक 6 की लड़कियों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।
क्यूट होती हैं मूलांक 6 की लड़कियां
मूलांक 6 की लड़कियां कोमल और मिलनसार स्वभाव की होती हैं। दिल की साफ होती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी मासूमियत और क्यूटनेस होती है। ये जहां भी जाती हैं अपने चुलबुलेपन से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का चुलबुला अंदाज मूलांक 6 की लड़कियों का सबसे सटीक उदाहरण है।
बनाती हैं अपनी अलग पहचान
चाहे अभिनय हो, गायन हो या फिर फैशन, मूलांक 6 की लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं। इन्हें सजना-संवरना काफी पसंद होता है। ये लग्जरी लाइफ जीती हैं। अपने लाइफस्टाल पर खूब पैसा खर्च करती हैं।
मां लक्ष्मी की बरसती है खास कृपा
मूलांक 6 की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा सदैव बनी रहती है। जिस वजह से इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। ये अपनी मेहनत के दम पर अपार धन और शोहरत कमाती हैं।
परिवार के लिए भाग्यशाली
मूलांक 6 की लड़कियां अपने परिवार वालों के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये पति की भी किस्मत चमका देती हैं। ये एक अच्छी दोस्त, बेटी और जीवनसंगिनी साबित होती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: