बुध ग्रह 21 सितंबर की रात को हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध का नक्षत्र गोचर रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। बुध की चाल में बदलाव के कारण कुछ राशियों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां और क्या उपाय इनको करने चाहिए।
मेष राशि
बुध का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपके करियर क्षेत्र में चुनौतियां पैदा कर सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल खराब होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। दबाव में आकर करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों को भी गंभीरता से पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत होगी। बुध की स्थिति के कारण मन में भटकाव हो सकता है। योग-ध्यान करना इस राशि के विद्यार्थियों के लिए सही रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आप घर के बड़े-बुजुर्गों से बात कर सकते हैं। उपाय के तौर पर गणेश जी की आराधना करें।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक दबाव तुला वाले मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों के काम पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं, आपको सावधानी बरतनी होगी। तुला वालों को सलाह दी जाती है कि किसी भी काम को कल पर न टालें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे लोगों को डबल मेहनत करने की जरूरत होगी। जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनको लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना होगा। सेहत का भी तुला राशि वाले ख्याल रखें। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन के चलते अचानक से आपके जीवन में भी बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वर्तमान में बुध आपके त्रिक भाव में से एक अष्टम भाव में विराजमान हैं इसलिए वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ उलझने से बचें वरना छवि खराब होगी। प्रारंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों को गुरुजनों की सहायता शिक्षा क्षेत्र में लेनी चाहिए नहीं तो परिणाम खराब हो सकते हैं। उपाय के तौर पर कुंभ वालों को शिव जी की आराधना करनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
चित्रा नक्षत्र में आ रहे हैं बुध! 21 सितंबर के बाद इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बंपर धन लाभ के योग