A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Nakshatra Gochar: मार्च के दूसरे हफ्ते में राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सोच-समझकर लें हर फैसला

Budh Nakshatra Gochar: मार्च के दूसरे हफ्ते में राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सोच-समझकर लें हर फैसला

Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह 10 मार्च 2026 को राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे। क्रूर ग्रह राहु के नक्षत्र में बुध का यह गोचर कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Mercury Transit 2025- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बुध गोचर

Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह 10 मार्च 2026 को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। राशिचक्र की 3 राशियों के जीवन में बुध के नक्षत्र परिवर्तन से उथल-पुथल मच सकती है। ये राशियां कौन सी हैं और क्या उपाय बुध की प्रतिकूलता को कम करने के लिए इनको करने चाहिए, आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

बुध ग्रह 10 मार्च के दिन नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद करियर के क्षेत्र में चुनौतियां पैदा कर सकते हैं, आपको करियर से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भी प्रयास आपको करने पड़ सकते हैं। संचित धन को खर्च करने से बचें। इस दौरान ज्यादा बोलने से ज्यादा सुनेंगे तो अच्छे अनुभव आपको समाजिक स्तर पर हो सकते हैं।  उपाय के तौर पर आपको गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करना चाहिए। 

कन्या राशि  

कन्या राशि के लोगों को सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है, इसलिए बिना विचारे कोई भी काम न करें। साथ ही किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। एकाग्रता की कमी शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए चुनौतियाें पैदा कर सकती है। गुरुजनों का सहयोग लेना आपके लिए आवश्यक होगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। 

मीन राशि 

मकर वालों को आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। गलत लोगों की संगति के कारण समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव का सामना भी आप कर सकते हैं। वाहन चलाते समय भी आपको सतर्क रहना होगा। उपाय के तौर पर 10 साल से छोटी कन्याओं को उपहार दें।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचिनी एकादशी 2026 कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Surya Gochar 2026: 15 मार्च को मीन राशि में सूर्य का गोचर, जानें किन राशियों की चमकाएगा किस्मत, बढ़ेगी कमाई और प्रतिष्ठा