1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Nakshtra Gochar 2026: बुध करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, 7 मई से इन राशियों की बल्ले-बल्ले, बरसेगा खूब पैसा!

Budh Nakshtra Gochar 2026: बुध करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, 7 मई से इन राशियों की बल्ले-बल्ले, बरसेगा खूब पैसा!

Budh Nakshtra Parivartan 2026: मई 2026 की शुरुआत में बुध का ग्रह भरणी नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है। बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए सुनहरा समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं मई नक्षत्र गोचर 2026 से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

बुध भरणी नक्षत्र गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY बुध नक्षत्र गोचर 2026 किन राशियों के लिए शुभ

Budh Nakshtra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार का दर्जा हासिल है। बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना गया है। इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन राशि चक्र की कई राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 7 मई को बुध ग्रह भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मई में बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है। इसका असर इन राशियों के करियर, कारोबार और धन आदि क्षेत्र में होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी 4 राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

मेष राशि का बढ़ेगा आत्मविश्वास

बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। बुध गोचर 2026 के प्रभाव से इन जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इसका शुभ प्रभाव आपकी निर्णय क्षमता पर भी साफ दिखाई देगा। आप ज्यादा स्पष्ट और मजबूत फैसले ले पाएंगे। जॉब कर रहे जातकों को नई रिस्पॉन्सिबिलिटी मिलेगी, तरक्की के भी योग हैं। इस राशि के कारोबारियों को कोई फायदेमंद डील मिल सकती है। 

मिथुन राशि वालों को मिलेंगे नए मौके

बुध का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि के लिए गोल्डन टाइम लेकर आने वाला है। इस राशि का स्वामी ग्रह स्वयं बुध है। इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों की बातचीत करने और समझाने की क्षमता बेहतर होगी। इसका लाभ आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिलेगा। इस दौरान आप मुश्किल से मुश्किल परेशानियों को आसानी से सुलझा पाएंगे। कारोबार में नई संभावनाएं मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

सिंह राशि संपत्ति से जुड़े मामले में लाभ

बुध का यह नक्षत्र गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी बुद्धि और समझ पहले से ज्यादा तेज होगी। इसका फायदा निवेश से जुड़े फैसलों में देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सुलझने की संभावनाएं हैं। परिवार में कोई शुभ काम होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारियों को मोटा मुनाफा हो सकता है।  

धनु राशि वालों को करियर में मिलेगी ग्रोथ

बुध का यह गोचर धनु राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। करियर में नए अवसर मिलने की संभावनाएं है। अगर आप जॉब स्विच करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह अनुकूल समय हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह समय शानदार रहने वाला है। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रतिभागियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को बिजनेस में मुनाफा होने के साथ ही विस्तार की भी संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:  Dwidwadash Yog: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शुक्र-बुध के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ