1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dwidwadash Yog: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शुक्र-बुध के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

Dwidwadash Yog: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शुक्र-बुध के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 03, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 08:44 pm IST

Dwidwadash Yog: अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में होगा जिसके चलते शुक्र-बुध के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते किन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Dwidwadash Yog- India TV Hindi
द्विद्वादश योग Image Source : FREEPIK

Dwidwadash Yog: अप्रैल के दूसरे सप्ताह की 11 तारीख को बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के चलते शुक्र और बुध के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। शुक्र मेष राशि में विराजमान रहेंगे यानि बुध से द्वितीय भाव में और बुध ग्रह मीन राशि में होंगे यानि शुक्र से द्वादश भाव में। इसलिए इन दोनों ग्रहों के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। आइए जान लेते हैं कि शुक्र-बुध के द्विद्वादश योग से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।  

वृषभ राशि

द्विद्वादश योग का शुभ प्रभाव आपको देखने को मिल सकता है। इस योग के दौरान बुध आपके लाभ भाव में होंगे इसलिए करियर के क्षेत्र में उन्नति आप कर सकते हैं। संचित धन में भी वृद्धि होने के योग हैं। आपने किसी को उधार दिया था तो वापस मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है। शुक्र ग्रह आपके जीवन में सुख-सुविधाएं लेकर आएंगे। 

मिथुन राशि

आपके लिए शुक्र बुध का द्विद्वादश योग नए अवसर लेकर आ सकता है। शुक्र ग्रह के चलते आपकी रचनात्मकता में भी वृद्धि होगी जिसके चलते कला के क्षेत्रों में इस राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा साथ ही जबरदस्त धन लाभ इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। इसके साथ ही मिथुन वालों को पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आएंगे।  

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। द्विद्वादश योग के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में भी अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्यों को सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं उनको भी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आपके पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे। अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Delayed Marriage Reasons: विवाह में हो रही है देरी? जान लें क्या हो सकते हैं इसके ज्योतिषीय कारण

Vaishakh Month Lucky Zodiac: वैशाख महीने में खूब चमकेगा इन 4 राशियों का करियर, कोई बड़ी डील हो सकती है फाइनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।