A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Surya Yuti 2026: 11 अप्रैल को होने जा रही बुध और सूर्य की युति, इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

Budh Surya Yuti 2026: 11 अप्रैल को होने जा रही बुध और सूर्य की युति, इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, बरसेगा छप्परफाड़ पैसा!

Budh Surya Yuti 2026: बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है। 11 अप्रैल से बनने वाली बुध और सूर्य की युति इन जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस दौरान करियर, धन और मान सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे।

 बुध-सूर्य की युति इन 3 राशियों के लिए शुभ- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बुध-सूर्य की युति इन 3 राशियों के लिए शुभ

Budh Surya Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। जब बुद्धि के कारक बुध, आत्मा और नेतृत्व के प्रतीक सूर्य एक ही राशि में आते हैं, तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह शुभ योग 11 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहेगी। इसका असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि: आय में होगा इजाफा

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग एकादश भाव में बनेगा, जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए निवेश का यह सही समय हो सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे।

मिथुन राशि: करियर में मिलेगी सफलता

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए इस योग का असर इस राशि पर अधिक देखने को मिलेगा। दशम भाव में बनने वाला यह योग करियर में सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और वाणी की तारीफ होगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग हैं। हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

मीन राशि: आत्मविश्वास और लाभ

बुधादित्य योग मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभफल दायी रहने वाला है। इस राशि में ही बुध-सूर्य का यह युति बन रही है, जो लग्न भाव को प्रभावित करेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नई साझेदारी शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना जरूरी है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shani-Budh Yuti 2026: 11 अप्रैल से शनि-बुध की युति मचाएगी धमाल, इन 4 राशि वालों की 20 दिन रहेगी चांदी ही चांदी!