1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani-Budh Yuti 2026: 11 अप्रैल से शनि-बुध की युति मचाएगी धमाल, इन 4 राशि वालों की 20 दिन रहेगी चांदी ही चांदी!

Shani-Budh Yuti 2026: 11 अप्रैल से शनि-बुध की युति मचाएगी धमाल, इन 4 राशि वालों की 20 दिन रहेगी चांदी ही चांदी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 09, 2026 08:08 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 08:08 am IST

Shani-Budh Yuti 2026: शनि-बुध की युति 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस अवधि में 4 राशियां जमकर लाभ कमाएंगी। इन राशि वालों की सारे सपने पूरे होंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani budh milan- India TV Hindi
शनि-बुध का महा-मिलन Image Source : CANVA

Shani-Budh Yuti 2026: ज्योतिष अनुसार शनि-बुध की युति आमतौर पर अच्छी मानी जाती है क्योंकि ये बुद्धि और अनुशासन का मिश्रण होती है। यह युति व्यक्ति को अनुशासित, गंभीर और लक्ष्य केंद्रित बनाती है। जिससे सफलता के नए द्वार खुलते हैं और अचानक से धन लाभ के योग बनने लगते हैं। 11 अप्रैल को जैसे ही बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही इस राशि में शनि और बुध का महा-मिलन होगा। जानिए ये मिलन किन राशियों की किस्मत चमका देगा।

अगले 20 दिनों तक इन 4 राशियों के लिए 'चांदी ही चांदी' 

  1. वृषभ राशि (Aries): शनि-बुध की युति वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। 20 दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये 20 दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं।
  2. तुला राशि (Gemini): शनि-बुध की युति तुला राशि वालों का भाग्योदय करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इनकम बढ़ने और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सुनहरा समय है। आपको खूब अवसर प्राप्त होंगे।
  3. कन्या राशि (Virgo): शनि-बुध का महा-मिलन आपकी सोई हुई किस्मत जगा देगा। अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे और सैलरी बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का हर काम में भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी।
  4. कुंभ राशि (Aquarius): यह युति आपके जीवन में धमाल बचाने वाली है। धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। बिजनेस वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज में आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chaturgrahi Yog: अप्रैल में चार ग्रहों के महा-मिलन से, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, तगड़ी कमाई के प्रबल योग!

Shani Vakri 2026: शनि चलेंगे उल्टी चाल! इन 3 राशियों का शुरू होगा Best Time, 138 दिन खूब होगी कमाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।