1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Vakri 2026: बुध का वक्री इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ और धन लाभ के योग

Budh Vakri 2026: बुध का वक्री इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ और धन लाभ के योग

Budh Vakri 2026: बुध का मीन राशि में वक्री होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। शुभ फलों को बनाए रखने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर लाभ को और मजबूत किया जा सकता है।

Budh Vakri 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध का वक्री इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में बदलाव का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। 26 फरवरी को बुध मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध वक्री होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार 3 राशियों के लिए यह परिवर्तन खास शुभ संकेत ला रहा है। इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही शिक्षा, बुद्धि और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इन जातकों के जीवन में अचानक धन लाभ और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। ऐसे में शुभ फलों को बनाए रखने के लिए विशेष उपाय भी बताए गए हैं।

बुध का वक्री 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
 
26 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री होंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। चलिए जानते हैं कि बुध का वक्री होना किन राशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों वक्री बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। कुंडली के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। वक्री बुध के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। लिहाजा वक्री बुध के शुभ फल बनाए रखने के लिये यह उपाय लाभदायक रहेगा। इसके लिए आपको 20 मार्च तक हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों वक्री बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। कुंडली के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। वक्री बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। इससे आपको विद्या का लाभ मिलेगा। गुरु से भी उचित सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। वक्री बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिए 20 मार्च तक गाय की सेवा करें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों वक्री बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन और स्वभाव से होता है। वक्री बुध के इस गोचर से आपके धन की स्थिति अच्छी होगी। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको करियर में भी बेहतरी मिलेगी । 20 मार्च तक आपको नई चीजों को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता ठीक रहेगी। वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपने पास चांदी की कोई चीज रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण का इन 4 राशियों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव, मानसिक अशांति और आर्थिक नुकसान की आशंका