1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 5 अगस्त को कर्क में बनेगा बुधादित्य राजयोग, 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

5 अगस्त को कर्क में बनेगा बुधादित्य राजयोग, 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता

बुध ग्रह 5 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क में गोचर कर जाएंगे और सूर्य के साथ बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। बुधादित्य योग के चलते किन राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Budhaditya Yog- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बुधादित्य योग

बुधादित्य योग का निर्माण तब होता है जब बुध और सूर्य ग्रह कुंडली के किसी भाव या राशि में एक साथ विराजमान होते हैं। 5 अगस्त को बुध के कर्क राशि में गोचर करते ही बुधादित्य योग का निर्माण होगा क्योंकि वर्तमान में सूर्य पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि 

बुधादित्य योग का निर्माण आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में होगा। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकता है। पारिवारिक माहौल भी अच्छा बना रहेगा। करियर के क्षेत्र में आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। इस राशि के कुछ लोग वाहन अगस्त के महीने में ले सकते हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को मिल सकता है। 

मिथुन राशि 

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग सफलतादायक सिद्ध हो सकता है। आपके धन भाव में यह राजयोग बनेगा जिसके चलते आर्थिक लाभ मिलने के आपको योग हैं। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के संकेत हैं वहीं नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही अपनी तार्किक वाणी से आप सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। 

कर्क राशि 

बुधादित्य योग का निर्माण आपके प्रथम भाव यानि लग्न भाव में होगा। इस योग के बनने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी इस योग के बनने का बाद मिल सकती है। आर्थिक उन्नति पाने के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। समाज के गणमान्य लोगों से इस राशि के जातकों का संपर्क हो सकता है। 

तुला राशि

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों के कर्म भाव यानि 10वें भाव में बुधादित्य योग बनेगा। इस योग के बनने से कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय नजर आएंगे और आपके काम की तारीफ भी सीनियर्स के द्वारा हो सकती है। कुछ लोग जॉब स्विच करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को भी लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग अपना काम शुरू करना चाहते थे वो भी सफल हो सकते हैं। आपके सपने अगस्त माह में पूरे हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन माह की पहली एकादशी कब है? नोट कर लीजिए सही डेट, पूजा मुहूर्त और शुभ योग