1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhwar Ke Upay: बुधवार और पुनर्वसु नक्षत्र संयोग में करें ये अचूक उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Budhwar Ke Upay: बुधवार और पुनर्वसु नक्षत्र संयोग में करें ये अचूक उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Budhwar Ke Upay: बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में इन उपायों को जरूर करें। ऐसे में पुनर्वसु नक्षत्र और बुधवार के संयोग में इन उपायों को करने से हर समस्या का समाधान शीघ्र निकल जाता है। तो यहां जानिए बुधवार के उपायों के बारे में।

बुधवार के उपाय- India TV Hindi
Image Source : META AI बुधवार के उपाय

Budhwar Ke Upay: सप्ताह का बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। गणपति जी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बुद्धि-ज्ञान में भी वृद्धि होती है। बुधवार के दिन बप्पा की पूजा करने के साथ ही इन विशेष उपायों को करने से हर समस्या का समाधान निकल जाता है। इसके साथ ही बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। पुनर्वसु नक्षत्र बुधवार को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें 'वसु' शब्द के अर्थ को समझना होगा। 'वसु' को उप देवताओं के समान माना जाता है और 'वसु' अपने आप में शुभता, उदारता, धन और सौभाग्य के स्वामी हैं। ऐसे में इस योग में इन उपायों को करना फलदायी होता है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार और पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

- अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए पुनर्वसु नक्षत्र में ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर बांस के छः-छः इंच के दो टुकड़े लगाएं और ध्यान रहे कि उसके दोनों सिरे खुले हुए होने चाहिए। अगर बांस न मिले तो बांस से बनी बांसुरी को उपयोग में ला सकते हैं और उनके साथ एक मोर का पंख भी लगा दें।

- अगर आप अपने मन पसंद जीवनसाथी विवाह करना चाहते है और उसमें कोई अड़चन आ रही है या फिर आपकी कन्या के विवाह से संबंधित कोई परेशानी है तो पुनर्वसु नक्षत्र में श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन पर बैठकर 'ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें और अगर संभव हो तो स्फटिक की माला से जाप करें। जाप के बाद भगवान को भूने हुए आटे में पिसी हुई शक्कर का भोग लगाएं।

- आपके घर में धन-दौलत तो बहुत है, लेकिन परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य नहीं है तो इसके लिए पुनर्वसु नक्षत्र में दो बांसुरी लेकर उसे अपने घर की बीम के दोनों तरफ लाल कपड़े के फिते से बांध दें और ध्यान रहे कि बांसुरी का मुंह आपके घर के मुख्य दरवाजे की ओर रहे।

- अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो बुधवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं भगवान के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान गणेश के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- श्री गणेशाय नम:।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को मिठास से भर देना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन श्री गणेश भगवान की पूजा के समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर भगवान के मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं।

- अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके वक्रतुण्ड मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'वक्र तुण्डाय हुं।' आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। साथ ही भगवान श्री गणेश को नारियल अर्पित करें।

- अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

- अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें तो कुत्ते को रोटी खिलाएं।

- अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो जीवन से समस्याओं को दूर करने के लिए और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।

- अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बुधवार के दिन घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।

- अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिए और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन किसी मंदिर या धर्मस्थल पर कंबल का दान करें। अगर कंबल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है।

अगर आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'गं गणपतये नमः' इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करना चाहिए और मंत्र जप के बाद भगवान को दुर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Panchmukhi Belpatra: किस्मत वालों को ही मिलते हैं पंचमुखी बेलपत्र, इनका मिलना किस बात का होता है संकेत

Surya Nakshatra Parivartan 2026: जून में इस दिन राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, खुलेगा इन राशियों का भाग्य का द्वार