A
Hindi News धर्म अगर कुंडली में है चंद्र दोष तो फाल्गुन का माह में बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें, जानें शुभ परिणाम के लिए क्या करें

अगर कुंडली में है चंद्र दोष तो फाल्गुन का माह में बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें, जानें शुभ परिणाम के लिए क्या करें

Chandra Dosh: फाल्गुन का महीना चंद्र दोष से पीड़ित जातक के लिए थोडा मुश्किल भरा होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह में किन कामों को करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम हो सकता है।

चंद्र दोष के उपाय- India TV Hindi Image Source : FILE IMAGE चंद्र दोष के उपाय

Chandra Dosh Upay: अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष होता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चंद्र दोष की वजह से व्यक्ति के मानसिक पीड़ा, चिंता, भावानात्मक भ्रम और अनावश्यक भय के साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं की दिक्कतें भी रहती हैं। चंद्रमा कमजोर होने की वजह से व्यक्ति का मन बार-बार भटकता है जिस वजह से उन्हें कोई भी फैसला लेने में परेशानी होती है। चंद्र दोष की वजह से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है तो उनके लिए फाल्गुन का महीना थोड़ा ज्यादा कष्टकारी हो सकता है। तो आगे हम जानेंगे कि ऐसा क्यों होता है। साथ ही चंद्र दोष के उपायों के बारे में भी आपको यहां बताएंगे।

फाल्गुन मास में चंद्रमा पूजा का महत्व

फाल्गुन माह को रंगों का महीना भी का जाता है। इस महीने में ऋतुराज वसंत के आगमन से प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लग जाते है। हिंदी संवत का आखिरी महीना फाल्गुन जाते-जाते सर्द ऋतु को ले जाता है और वसंत जैसे सुहावने मौसम के साथ हिंदी नव वर्ष की शुरुआत होती है। जहां एक तरफ फाल्गुन माह में प्रकृति की छटा रहती है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय संस्कृति के कई प्रमुख त्यौहार भी इसी महीने में आते हैं। फाल्गुन माह को आनंद, भावनाओं और मानसिक संतुलन से भी जोड़ा गया है। फाल्गुन मास में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  चंद्रमा की उत्पत्ति अत्रि और अनुसूया से फाल्गुन माह की पूर्णिमा को हुई थी। इसलिए इस दिन गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए चंद्रोदय की पूजा की जाती है।  

फाल्गुन माह और चंद्र दोष का प्रभाव

फाल्गुन माह में चंद्रमा की स्थिति, चेतना, भाव और मन पर गहरा प्रभाव डालती है।  ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है।  कहा जाता है कि फाल्गुन मास में चंद्रमा की ऊर्जा संवेदनशील होती है। इसी वजह से फाल्गुन महीने में चंद्र दोष से पीड़ित व्यक्ति का कष्ट अधिक बढ़ जाता है। इस माह में उन्हें मानसिक अशांति के साथ ही भावनात्मक रूप से भी उतार-चढ़ाव महसूस होता है। बता दें कि फाल्गुन का महीना 2 फरवरी से शुरू हो चुका है और समाप्त 3 मार्च 2026 को होगा।

चंद्र दोष के उपाय

चंद्र दोष को दूर करने के लिए सोमवार के दिन चंद्र देव को जल अर्पित करें। 
फाल्गुन माह के हर सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाकर उपासना करें। 
ॐ सोमाय नमः मंत्र का नियमित रूप से जाप करें।
रात में चंद्र दर्शन कर मन ही मन प्रार्थना करें।
सफेद वस्त्र, चावल, सफेद मिठाई और दूध का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  

Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise time: कल रखा जाएगा फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय का समय

Falgun Maah Niyam: फाल्गुन माह में इन नियमों का करें पालन, बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, जानें क्या करें और क्या नहीं?