Holi 2025 and Chandra Grahan: 14 मार्च 2025 को होली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जो साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से मानसिक स्थिति, रिश्तों और दैनिक जीवन पर पड़ सकता है। इस ग्रहण के दौरान कुछ राशियां विशेष रूप से प्रभावित होंगी और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तो ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कि साल का पहला चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
मेष
चंद्र ग्रहण दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको धैर्य रखने और मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता होगी। कोई नया काम शुरू करने से बचें। पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
वृषभ
इस समय आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। रिश्तों में तनाव भी हो सकता है। रिश्तों में समझदारी और संयम बरतें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मिथुन
यह समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य रखें। मानसिक शांति के लिए योग करें।
कर्क
इस समय कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। ऐसे में पारिवारिक विवादों से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
मानसिक तनाव और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।
कन्या
चंद्र ग्रहण के दौरान आपके रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। साझेदारी के मामलों में विशेष रूप से सतर्क रहें। रिश्तों में संवाद बेहतर बनाएं और धैर्य से काम लें।
तुला
इस समय आपके लिए मानसिक शांति बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। सोच-समझकर निर्णय लें और कोई भी नई शुरुआत करने से बचें।
वृश्चिक
चंद्र ग्रहण के दौरान आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। आपको किसी भी नए काम में जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन कोई भी नया बड़ा निवेश करने से बचें।
धनु
इस समय यात्रा करते समय सावधान रहें। परिवार में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए शांति बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताएं और यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
मकर
इस समय मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। खास तौर पर कार्यस्थल और पारिवारिक जीवन में संघर्ष हो सकता है। ध्यान और साधना की ओर झुकाव बढ़ाएं और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोचें।
कुंभ
इस समय रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए पूजा और ध्यान करें।
मीन
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। ध्यान और प्रार्थना करें और कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें-
Holi and Horoscope: अपनी राशि के हिसाब से इन रंगों से खेले होली, साथ ही करें ये उपाय, शुभ फलों की होगी प्राप्ति
श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ होली खेलकर दिया था ये संदेश, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से इसलिए विशेष