1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर?

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर?

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। तो आइए जानते हैं कि चंद्र का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS चंद्र ग्रहण 2026

रक्षाबंधन के दिन साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार, इस ग्रहण का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में यहां जानिए कि चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या असर होगा और इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए। वहीं आपको बता दें कि इस साल भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं चंद्र ग्रहण आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा।

मेष राशि

काम और निजी जीवन के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी खींचतान महसूस हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, थोड़ा ठहरकर सोचना फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि  

आर्थिक पक्ष और घर-परिवार के रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें वरना बाद में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि  

कामकाज और संचार वाले मामलों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी बात को ज्यादा गहराई से सोचकर खुद पर हावी न होने दें।

कर्क राशि  

भावनात्मक रूप से थोड़े ज्यादा संवेदनशील रह सकते हैं। खुद को शांत रखें और सकारात्मक माहौल में समय बिताने को प्राथमिकता दें।

सिंह राशि

करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के मामलों में धैर्य से काम लें। किसी भी परिस्थिति में बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें। कोई भी जवाब देने से पहले सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण के दिन दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं को लेकर मन में थोड़ी दुविधा रह सकती है।  सबसे जरूरी कामों की प्राथमिकता पहले तय कर लें।

तुला राशि

रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को बड़ा बन जाने से रोकने की जरूरत हो सकती है। बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि  

भावनात्मक दबाव या पुरानी बातों को लेकर बेचैनी बढ़ सकती है। ध्यान और आत्मचिंतन का सहारा लें, इससे मन शांत रहेगा।

धनु राशि  

करियर या व्यक्तिगत लक्ष्यों को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। किसी बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें।

मकर राशि  

आर्थिक और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। अपने समय और बजट दोनों का सही प्रबंधन करके चलें।

कुंभ राशि

दोस्तों, नेटवर्क, और भविष्य की योजनाओं से जुड़ी बातें सामने आ सकते हैं। किसी भी काम या व्यक्ति को बिना सोचे-समझे कोई पक्का वादा न करें।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण के दिन भावनाएं आप पर हावी रह सकती हैं। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही पर्याप्त नींद लें और आराम को प्राथमिकता दें।

चंद्र ग्रहण के उपाय

  • भगवान शिव का ध्यान करें और मंत्र जाप करें।  मंत्र है- 'ॐ नमः शिवाय'
  • जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या आवश्यक वस्तुओं का दान करें।  
  • ग्रहण के बाद स्नान करके पूजा-पाठ करें।
  • मन को शांत रखने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

31 अगस्त को मनाई जाएगी कजरी तीज, नोट कर लीजिए संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट