मन के कारक चंद्र देव 25 अगस्त को 03:06 AM पर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे और इस राशि में ये 27 अगस्त की दोपहर 01:35 तक विराजमान रहेंगे। 25 अगस्त को शुक्र भी अपना नक्षत्र बदल रहे हैं। बता दें ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और चंचलता का कारक माना जाता है, जबकि मकर राशि के स्वामी शनि को कर्म, गंभीरता, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो इससे व्यक्ति अधिक गंभीर, व्यावहारिक, अनुशासित और अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनेगा। साथ ही जातकों की निर्णय क्षमता भी मजबूत होगी। चलिए जानते हैं यह गोचर किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ देगा।
वृषभ राशि - इस राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा
मकर राशि में चंद्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि - संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र का गोचर फलदायी साबित होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों और करियर से जुड़े निर्णय सही साबित होंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई बढ़िया डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
मकर राशि - इस गोचर से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। अचानक से धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मीन राशि - अचानक धन लाभ के योग हैं
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन के अंतिम दिन जरूर करें ये 7 काम, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा