1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 25 अगस्त को मंगल के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ

25 अगस्त को मंगल के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को हो सकता है जबरदस्त धन लाभ

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 23, 2026 10:33 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 10:33 am IST

25 अगस्त को धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस नक्षत्र में शुक्र का आना किन 4 राशियों को जबरदस्त धन लाभ कराएगा।

shukra gochar- India TV Hindi
शुक्र का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिस तरह से ग्रहों के गोचरों का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है, ठीक वैसे ही नक्षत्रों के गोचर भी हमें प्रभावित करते हैं। हर ग्रह कुछ-कुछ समय के अंतराल में अपना नक्षत्र बदलता रहता है। पंचांग अनुसार 25 अगस्त को शुक्र मंगल के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश करना किन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा और इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries): निवेश से बंपर लाभ पाने में सफल रहेंगे

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर वरदान साबित होगा। आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। निवेश से बंपर लाभ पाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि (Leo): अचानक धन प्राप्ति के आसार रहेंगे

सिंह राशि वालों की किस्मत 25 अगस्त से चमक जाएगी। नए आय के स्रोत बनेंगे। अचानक धन प्राप्ति के आसार रहेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़े काम कर रहे हैं उन्हें बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है। कर्ज से मुक्ति पाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर भाग्यशाली साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn): समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से काफी समृद्ध रहने वाला है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। विदेशी स्रोतों से तगड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बाकी इस अवधि में शुक्र को मजबूत करने के उपाय करें इससे आपको ओर भी ज्यादा लाभ होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

20 अगस्त को शनि बुध के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों पर पड़ेगी शुभ दृष्टि, नौकरी में तरक्की के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।