चंद्रमा 2 अगस्त को शत्रु राशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर होगा। चंद्रमा का राशि बदलना कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं और साथ ही करियर के क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव इनको देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह भाव लाभ का कारक माना जाता है। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिल सकता है वहीं नौकरी पेशा लोग भी आमदनी में वृद्धि देख सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में थे उन्हें भी खुशखबरी मिलने के योग हैं। चंद्रमा के इस गोचर के चलते आय के अतिरिक्त स्रोत भी वृषभ वालों को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि
चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और आपके अष्टम भाव से निकलकर नवम भाव में 2 अगस्त की दोपहर को गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के चलते भाग्य का कर्क राशि वालों को साथ मिल सकता है। धन से जुड़ा कोई मामला उलझा हुआ था तो उसके सुलझने के पूरे आसार हैं। आर्थिक स्थिति में चंद्रमा के गोचर के चलते मजबूती आने के भी संकेत हैं। करियर के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। इस राशि के लोगों को सेहत में भी अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा जोकि सुख और माता का कारक माना जाता है। धनु वालों को पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब था तो सुधार देखने को मिल सकता है जिससे आपको खुशी होगी। इसके साथ ही धन लाभ मिलने के भी योग हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उनकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कुछ लोग नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन सोमवार का व्रत रखने वाले हैं तो पहले जान लें सही नियम, वरना अधूरी रह सकती है पूजा!