A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Char Dham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Char Dham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Char Dham Yatra 2026 Date: 19 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। तो अगर आप भी चारधाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया जान लीजिए।

चारधाम यात्रा 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS चारधाम यात्रा 2026

Char Dham Yatra 2026: हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व बताया गया है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर जाते हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड की चार प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को चार धाम कहते हैं। उत्तराखंड के चारधाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ आते हैं। अक्षय तृतीया के पावन दिन चारधाम यात्रा शुरू होती है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। फिर इसके कुछ दिनों बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि चारधाम यात्रा पर जाने के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करना होगा।

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया 

  1. उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और नाम दर्ज कर एक नया अकाउंट बनाएं। 
  3. आपके नंबर पर एक OTP आएगा, जिससे वेरिफिकेशन पूरा होगा।
  4. डैशबोर्ड पर जाकर 'Create/Manage Tour' पर क्लिक करें। 
  5. फिर यहां अपनी यात्रा की तारीखें और जिन धामों के दर्शन करने हैं, उन्हें सेलेक्ट करें
  6. अपने साथ जाने वाले सभी यात्रियों के नाम, आयु, आधार नंबर और फोटो अपलोड करें।
  7. उपलब्ध स्लॉट के अनुसार अपनी पसंद का समय और तारीख चुनें। 
  8. फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर (QR Code) के साथ यात्रा पास मिलेगा। इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।

चारधाम पर जाने से पहले श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

  • यात्रा के दौरान आधार कार्ड और डाउनलोड किया गया यात्रा पास साथ रखना अनिवार्य है।
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।
  • पहाड़ों पर मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए गर्म कपड़े और रेनकोट साथ रखें।

चार धाम के कपाट खुलने की तिथियां 2026:

यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित पवित्र यमुना नदी का उद्गम स्थलहै। 

गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगोत्री वह स्थान है जहां से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। 

केदारनाथ धाम 

केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। यहां शिवलिंग बैल की आकृति के रूप में विराजमान हैं। बता दें कि केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट 23 अप्रैल 2026 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। ये भगवान विष्णु के नर-नारायण स्वरूप की तपोभूमि मानी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kedarnath Dham Yatra 2026: जल्द खुलने वाले हैं बाबा केदारनाथ के कपाट, जानें कब से शुरू होगी केदारनाथ धाम की यात्रा

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: अक्षय तृतीया पर बन रहे कई शुभ और दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात