A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaturgrahi Yog: अप्रैल में चार ग्रहों के महा-मिलन से, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, तगड़ी कमाई के प्रबल योग!

Chaturgrahi Yog: अप्रैल में चार ग्रहों के महा-मिलन से, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, तगड़ी कमाई के प्रबल योग!

Chaturgrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार, जब किसी राशि में 4 ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तब चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। ये योग अत्यंत शुभ माना जाता है। 11 अप्रैल को मीन राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शनि की युति से ये योग बनेगा।

Chaturgrahi Yog- India TV Hindi
Image Source : CANVA अप्रैल में मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग

Chaturgrahi Yog: 11 अप्रैल 2026 को बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। ये योग 13 अप्रैल तक बना रहेगा। इस योग से 4 राशि वालों को बंपर फायदा होगा। इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी। अटके हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

चतुर्ग्रही योग इन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत

  1. वृषभ राशि (Taurus): इस राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वो आपको वापस मिल सकता है। आपके बैंक बैलेंस में भारी उछाल देखने को मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
  2. मिथुन राशि (Gemini): इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय स्वर्ण काल जैसा होगा। ऑफिस में आपके काम की खूब सराहना होगी। इतना ही नहीं पदोन्नति के भी प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।
  3. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए ये योग सुख और वैभव लेकर आएगा। नया वाहन या भूमि खरीदने के लिए ये समय बढ़िया रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। बिजनेस वालों को तगड़ा मुनाफा प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  4. मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले इस योग से खूब लाभ प्राप्त करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: राजयोग लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, दुनिया पर राज करने की है ताकत, पर ये 1 भूल कर देगी सब बर्बाद!