1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: राजयोग लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, दुनिया पर राज करने की है ताकत, पर ये 1 भूल कर देगी सब बर्बाद!

Numerology: राजयोग लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, दुनिया पर राज करने की है ताकत, पर ये 1 भूल कर देगी सब बर्बाद!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 08, 2026 11:12 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 11:14 am IST

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 1 वाले लोग राजयोग लेकर पैदा होते हैं। इनकी किस्मत में पैसा और पावर दोनों चीजें लिखी होती हैं। लेकिन फिर भी इनकी एक बुरी आदत ऐसी है जिससे ये अपना पूरा जीवन बर्बाद कर सकते हैं।

numerology- India TV Hindi
राजयोग लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : FREEPIK

Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 1 को सूर्य का अंक माना जाता है। यही कारण है कि इस मूलांक वालों में सूर्य जैसा तेज और भरपूर आत्मविश्वास देखने को मिलता है। जैसे सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है, वैसे ही इस मूलांक के लोग भी राजा जैसी जिंदगी जीते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये कभी हार नहीं मानते और अत्याधिक मेहनती होते हैं। लेकिन सब अच्छी चीजों के बावजूद इनके अंदर एक बुरी आदत भी होती है, जो इनका पूरा जीवन बर्बाद कर सकती है।

किस्मत के धनी होते हैं मूलांक 1 वाले लोग

  1. यदि आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष अनुसार मूलांक 1 वाले किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी मिल जाता है।
  2. ये लोग हर जगह एक लीडर की भूमिका निभाते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते, इसलिए ये अधिकतर खुद का ही काम खोलते हैं। इनमें निर्णय लेने की गजब की क्षमता होती है।
  3. बिजनेस के क्षेत्र में मूलांक 1 वाले खूब नाम कमाते हैं। व्यापार की बारीकियों को समझना इनके बाएं हाथ का खेल होता है। दुनिया के कई बड़े बिजनेस टाइकून जैसे मुकेश अंबानी, एलन मस्क, रतन टाटा, धीरूभाई अंबानी का भी यही मूलांक माना जाता है। 
  4. अक्सर देखा गया है कि मूलांक 1 वाले 35 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते अपने करियर के शीर्ष पर होते हैं। इस उम्र तक इनके पास अच्छी खासी संपत्ति हो जाती है।
  5. इस मूलांक वाले बेहद मेहनती होते हैं। ये शून्य से शिखर तक पहुंचने का जज्बा रखते हैं, जो इन्हें सूर्य की ऊर्जा से मिलता है।

मूलांक 1 वाले कभी न करें ये गलती

मूलांक 1 वालों के पास अच्छी किस्मत होने के बावजूद भी ये लोग कई बार असफल हो जाते हैं। इसका कारण इनका अहंकारी स्वभाव माना जाता है। इनके अंदर कई बार इतना अहंकार भर जाता है कि ये अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं हैं। जिससे लोग इनसे दूरी बनाने लगते हैं। अगर ये अहंकार को अपने पर हावी न होने दें तो इन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। 

मूलांक 1 वाले ये उपाय जरूर करें

  • प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
  • जीवन में चाहे कितनी भी सफलता मिल जाए, अपने पैर जमीन पर रखें। 
  • अनुभवी लोगों की सलाह गंभीरता से लें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Gochar 2026: इस साल 2 बार चाल बदलेंगे देवगुरु बृहस्पति, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।