Diwali Cleaning Tips Vastu Shastra: कहते हैं अगर दिवाली की सफाई के दौरान भी ये चीजें घर से बाहर न निकाली जाएं तो इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि मां लक्ष्मी तो केवल उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया हो। बता दें दिवाली का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में इससे पहले इन चीजों को घर से बाहर जरूर निकाल दें जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में आकर ठहर जाएं।
टूटे-फूटे बर्तन या कांच के सामान
Image Source : canvaटूटे बर्तन घर में न रखें
वास्तु शास्त्र अनुसार टूटे हुए बर्तन, ग्लास या शोपीस दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माने जाते हैं। इसलिए दिवाली की सफाई के समय इन चीजों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।
टूटा पलंग
Image Source : canvaटूटा हुआ पलंग
यदि आपके घर में टूटा हुआ पलंग है तो इसे भी दिवाली के सफाई के समय तुरंत घर से निकाल दें क्योंकि घर में टूटा पलंग रखने से पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती है।
खराब घड़ी
Image Source : canvaखराब घड़ी
अगर आपके घर में खराब घड़ी पड़ी है तो उसे भी दिवाली की सफाई के दौरान घर से बाहर निकाल देना चाहिए। कहा जाता है कि घर में खराब घड़ी रखने से दुर्भाग्य आता है।
टूटे हुए और बेकार सामान
Image Source : unsplashटूटे हुए सामान
दिवाली की सफाई के दौरान घर में मौजूद टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामान और पुरानी चादरों को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। इन चीजों के घर में रहने से मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता।
फटे या पुराने जूते-चप्पल
Image Source : unsplashटूटे जूते-चप्पल
फटे या पुराने जूते-चप्पल भी घर में नहीं रखने चाहिए। कहते हैं इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
पुरानी झाड़ू
Image Source : facebookखराब झाड़ू
पुरानी झाड़ू भी घर में नहीं रखनी चाहिए। दिवाली की सफाई में इसे तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए। कहते हैं खराब झाड़ू घर में रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पुराने अखबार, रद्दी और बेकार कागज
वास्तु शास्त्र अनुसार रद्दी चीजें रुकावट और अव्यवस्था का प्रतीक हैं और मां लक्ष्मी स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर में ही आती हैं। इसलिए दिवाली की सफाई के समय इन चीजों को भी घर से बाहर कर देना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
करवा चौथ के लिए कौन सा कलर लकी है? इन रंगों की साड़ियां पहनने से चमकेगी पति की किस्मत
Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से 1 दिन पहले शुक्र नीच राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगा अपार धन