1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से 1 दिन पहले शुक्र नीच राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से 1 दिन पहले शुक्र नीच राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 07, 2025 08:16 am IST,  Updated : Oct 07, 2025 08:16 am IST

Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से एक दिन पहले यानी 9 अक्तूबर 2025 को शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शुक्र का गोचर जहां कुछ राशि वालों के लिए नुकसानदायक साबित होगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इससे भरपूर लाभ मिलेगा।

Gochar- India TV Hindi
शुक्र का गोचर Image Source : ISTOCK AND CANVA

Shukra Gochar 2025: इस साल करवा चौथ का त्योहार 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। इससे ठीक एक दिन पहले प्रेम और धन के कारक शुक्र देव अपनी राशि बदल लेंगे। ज्योतिष अनुसार शुक्र 9 अक्तूबर की सुबह 10:55 पर अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में चमत्कारी बदलाव लेकर आएगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए काम बनने लगेंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। निवेश से भी खूब लाभ प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी

सिंह राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर काफी शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। मेहनत रंग लाएगी। अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग निवेश या नए काम की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये समय काफी उत्तम दिखाई दे रहा है।

कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी तरक्की

कुंभ राशि वालों के लिए भी ये गोचर खास रहेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खोलेंगे। जो लोग नई नौकरी या बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। घर-परिवार का माहौल भी काफी सकारात्मक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या सामग्री लगेगी? यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट

धन की देवी मानी जाती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पति के लिए बनती हैं लकी चार्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।