वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के एक-दूसरे से विशेष भावों में स्थित होने पर कई प्रकार के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। 7 सितंबर 2026 को एक ऐसा ही शुभ योग बनने जा रहा है। बता दें इस दिन सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 12वें और दूसरे भाव में स्थित होंगे, जिससे द्विद्वादश योग बनेगा। इस योग के बनने से 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। साथ ही नौकरी-व्यापार में भी बंपर लाभ होने की उम्मीद रहेगी। चलिए जानते हैं इस योग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है, पढ़ें द्विद्वादश योग राशिफल।
इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा द्विद्वादश योग
- मिथुन राशि (Gemini): गुरु और सूर्य का द्विद्वादश योग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको धन से जुड़े मामलों में फायदा होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वाणी में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।
- कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए यह शुभ योग फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। कोई अटका हुआ काम बन सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह शुभ योग फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।
- तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए द्विद्वादश योग शुभ साबित होगा। अचानक से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। मनचाही नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कुंभ और वृश्चिक समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा यह सप्ताह, नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के योग