1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कुंभ और वृश्चिक समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा यह सप्ताह, नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के योग

कुंभ और वृश्चिक समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा यह सप्ताह, नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 07, 2026 10:35 am IST,  Updated : Sep 07, 2026 10:38 am IST

ज्योतिष अनुसार यह सप्ताह 4 राशि वालों के करियर के लिए शानदार साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

rashifal- India TV Hindi
कुंभ और वृश्चिक समेत 4 राशियों के नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि के योग Image Source : INDIA TV

नये सप्ताह की शुरुआत बुध के गोचर से हो रही है। बता दें ये सप्ताह कुंभ, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए खास साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि होने के भी शुभ संकेत मिल रहे हैं। वहीं अचानक धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इन 4 राशियों को इस हफ्ते क्या कुछ मिलने वाला है। 

मिथुन राशि - कोई बड़ी डील फाइनल होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं

मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह खास साबित होगा। कोई बड़ी डील फाइनल होने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते किसी कीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं। चंद्र राशि के अनुसार राहु के नवम भाव में स्थित होने से कोई बड़ा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। वेतन वृद्धि होने के शुभ योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि - करियर में सुखद समाचार सुनने को मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी खास साबित होगा। इस समय कई शुभ ग्रहों की स्थिति व दृष्टि आपके लिए धन लाभ होने के योग दर्शा रही है। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के आपके नवम भाव में स्थित होने के कारण आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कुंभ राशि - वेतन में वृद्धि होने के शुभ योग बन रहे हैं

कुंभ राशि वालों के लिए इस हफ्ते वेतन में वृद्धि होने के शुभ योग बन रहे हैं। हालांकि आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। लेकिन अगर संभलकर चलेंगे तो आपके आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। इस सप्ताह आपको करियर में लाभ प्राप्त करने के कई नए अवसर मिलेंगे। 

मीन राशि - प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के पंचम भाव में स्थित होने के कारण यह सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। इस समय आप हर प्रकार के खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए अपने धन को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। लेकिन ऑफिस के षड्यंत्र में फंसने से बचें। अपने काम से काम रखें। इस राशि के जिन लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट लंबे समय से अटका हुआ था वो अब मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सितंबर माह का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? नोट कर लीजिए सही डेट और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।