Dwidwadash Yog: सूर्य ग्रह 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। मिथुन में सूर्य के प्रवेश के साथ ही गुरु-सूर्य के बीच द्विद्वाद्वादश योग बनेगा क्योंकि गुरु ग्रह सूर्य से दूसरे भाव में होंगे और सूर्य गुरु से द्वादश भाव में। यह योग जुलाई माह के मध्य तक बना रहेगा यानि पूरे 30 दिनों तक। गुरु-सूर्य आपस में मित्र हैं इसलिए कुछ राशियों के लिए गुरु-सूर्य के बीच बनने वाला द्विद्वादश योग बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
गुरु-सूर्य के बीच बनने वाला द्विद्वादश योग आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी और 15 जून से 15 जुलाई के बीच पदोन्नति मिलने के योग भी हैं। पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के लोग सुखद बदलाव देख सकते हैं माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं विद्यार्थी भी शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां पा सकते हैं।
मिथुन राशि
आपके आर्थिक पक्ष के लिए द्विद्वादश योग का बनना बेहद सुखद साबित हो सकता है। धन से जुड़ी कई परेशानियों से आप मुक्ति हो सकते हैं। पैतृक कारोबार करने वालों को मुनाफा होगा। इसके साथ ही आपकी वाणी में भी मधुरता देखे को मिलेगी जिसके चलते आप समाज में भी मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपके पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
सिंह राशि
सूर्य-गुरु के द्विद्वादश योग से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उन्हें बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं भी पूरी हो सकती हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। कुछ लोगों को सरकारी क्षेत्रों में जॉब मिलने के भी आसार हैं।
मीन राशि
आपकी राशि के स्वामी गुरु और सूर्य के बीच द्विद्वादश योग बनेगा जिसके चलते आप ऊर्जा से भरे नजर आएंगे। मीन राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं और कुछ लोग अपना कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सूर्य-गुर का यह योग आपको प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक परिणाम दिला सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Astrology predictions: घर से दूर रहकर मिलेगी जीवन में सफलता, कुंडली में बन रहे हैं अगर ये 3 योग