Dwidwadash Yog 2026: द्विद्वादश राजयोग एक दुर्लभ और अत्यंत प्रभावशाली योग माना जाता है। ये तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं। 11 अप्रैल को ऐसा ही होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस योग से 4 राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। इन राशि के लोगों को करियर में आकस्मिक सफलता, धन लाभ, विदेश यात्रा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि के योग बनेंगे। बता दें ये योग 11 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा। चलिए जान लेते हैं किन राशियों की किस्मत इस योग से चमकने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस योग से खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वो आपको इस समय मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए ये योग नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप क्रिएटिव फील्ड में काम कर रहे हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं तो बिजनेस वालों को अच्छा मुनाफा होगा। इस अवधि में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रह जाएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी द्विद्वादश राजयोग कुबेर का द्वार खोलने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों में भारी सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले करियर में अच्छा लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। अगर कहीं निवेश कर रखा है तो आपको उससे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बस गुस्से पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत होगी नहीं तो अच्छे अवसर हाथ से चले जाएंगे। बाकी भाग्य आपके साथ है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Shani-Budh Yuti 2026: 11 अप्रैल से शनि-बुध की युति मचाएगी धमाल, इन 4 राशि वालों की 20 दिन रहेगी चांदी ही चांदी!