A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ekadashi March 2026: मार्च की आखिरी एकादशी कब है 28 या 29? नोट कर लें तारीख और मुहूर्त

Ekadashi March 2026: मार्च की आखिरी एकादशी कब है 28 या 29? नोट कर लें तारीख और मुहूर्त

Ekadashi March 2026: मार्च की आखिरी एकादशी कामदा एकादशी है, जो चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। जानिए इस साल ये एकादशी कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

march ekadashi- India TV Hindi
Image Source : CANVA मार्च की आखिरी एकादशी कब है

Ekadashi March 2026: हर महीने में एकादशी पर्व दो बार मनाया जाता है। एक बार कृष्ण पक्ष में तो दूसरी बार शुक्ल पक्ष में ये पर्व पड़ता है। मार्च में भी दो एकादशी हैं, जिनमें से पहली एकादशी 15 मार्च को पड़ चुकी है और अब दूसरी एकादशी पड़ना बाकी है। मार्च की दूसरी और आखिरी एकादशी कामदा एकादशी होगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल ये एकादशी कब मनाई जाएगी।

मार्च में एकादशी कब है 2026 (March Ekadashi 2026 Date)

मार्च की आखिरी एकादशी 29 तारीख को मनाई जाएगी। ये कामदा एकादशी होगी। पंचांग अनुसार ये हिंदू नव वर्ष की पहली एकादशी भी है, जो राम नवमी के बाद मनाई जाती है। 

कामदा एकादशी मुहूर्त 2026 (Kamda Ekadashi Muhurat 2026)

  • चर - सामान्य - 07:48 ए एम से 09:20 ए एम
  • लाभ - उन्नति - 09:20 ए एम से 10:53 ए एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 10:53 ए एम से 12:26 पी एमवार वेला
  • शुभ - उत्तम - 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
  • शुभ - उत्तम - 06:37 पी एम से 08:04 पी एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 08:04 पी एम से 09:31 पी एम

एकादशी व्रत का महत्व

सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा कहते हैं ये व्रत रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम मिलता है। ये व्रत कोई निर्जला तो कोई फलाहार रहकर करता है। तो वहीं कई लोग एक समय भोजन करके भी ये व्रत रहते हैं। इस व्रत में शुभ मुहूर्त में विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और रात्रि भर जागरण करके अगले दिन सूर्योदय के बाद ये व्रत खोला जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

April Lucky Rashi 2026: 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा अप्रैल का महीना, करियर में प्रमोशन और छप्परफाड़ कमाई के योग!