1. Hindi News
  2. धर्म
  3. April Lucky Rashi 2026: 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा अप्रैल का महीना, करियर में प्रमोशन और छप्परफाड़ कमाई के योग!

April Lucky Rashi 2026: 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा अप्रैल का महीना, करियर में प्रमोशन और छप्परफाड़ कमाई के योग!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 25, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:36 pm IST

April Lucky Rashi 2026: अप्रैल का महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। इन राशियों की किस्मत अप्रैल में चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

APRIL LUCKY RASHI- India TV Hindi
अप्रैल की लकी राशि Image Source : FREEPIK

April Lucky Rashi 2026: अप्रैल के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र लगभग सभी बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। जिसका कुछ राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से यहां।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना शानदार साबित होगा। करियर को नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन इस महीने मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिहाज से ये महीना शानदार रहेगा। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना गोल्डन पीरियड साबित होगा। विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इस महीने लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को इस महीने करियर में खूब लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिलेगी। जमीन से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। अचानक से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस महीने में आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में विस्तार करेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी वाले लोग अपना खुद का काम शुरू करने की सोच सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kendra Drishti Yog 2026: सूर्य-गुरु का केंद्र दृष्टि योग 3 राशियों का चमकाएगा भाग्य, बैंक बैलेंस में होगी भारी बढ़ोतरी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।