Kendra Drishti Yog 2026: केंद्र दृष्टि योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोणीय स्थिति में होते हैं। यह अत्यंत शुभ स्थिति मानी जाती है, जो करियर में ग्रोथ, आर्थिक उन्नति और भाग्योदय करती है। यह योग विशेष रूप से तब फलदायी होता है जब गुरु, सूर्य, शुक्र या शनि के कारण ये स्थिति बन रही हो। 6 अप्रैल को सूर्य और गुरु इस योग का निर्माण करेंगे। इस दिन ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे। ये शुभ स्थिति जानिए किन राशियों को लाभ देगी।
मिथुन राशि
केंद्र दृष्टि योग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान करियर में सुनहरी सफलता पाएंगे। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब मुनाफा होगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस भी खूब चमकेगा। प्रेम जीवन में कुछ खास हो सकता है।
कन्या राशि
सूर्य और गुरु का ये शुभ योग कन्या राशि वालों को बेहद सकारात्मक परिणाम देगा। नौकरी और बिजनेस में बड़ा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। आप निवेश से भी अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को ये युति करियर में खूब लाभ देगी। मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर-परिवार का माहौल शानदार रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Kanya Pujan Samagri List: कन्या पूजन में क्या-क्या सामग्री लगेगी? नोट कर लें पूरी सामान लिस्ट