1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शादी में आ रही है बाधा या करियर में हैं परेशान? तो शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय

शादी में आ रही है बाधा या करियर में हैं परेशान? तो शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय

आज यानी 27 जून को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये व्रत भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की भी विशेष कृपा दिलाता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी अनुसार, अगर आप जीवन की बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दिन कुछ खास उपाय जरूर करें।

shani pradosh upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि प्रदोष व्रत उपाय

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत की बड़ी महिमा बताई जाती है। कहते हैं जो भी ये व्रत रखता है उसके जीवन की समस्त बाधाओं का नाश हो जाता है। ये व्रत सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला व्रत माना गया है। दिनों के अनुसार प्रदोष व्रत के नाम अलग-अलग होते हैं। जैसे सोमवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत सोम प्रदोष व्रत कहलाता है तो वहीं मंगलवार का प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इसी तरह से शनिवार में पड़ने वाला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। 27 जून को शनि प्रदोष व्रत है। ज्योतिष अनुसार ये दिन जीवन की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए खास माना जाता है। चलिए जानते हैं इस दिन से जुड़े खास उपाय।

शनि प्रदोष व्रत उपाय

  1. अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो आज के दिन शाम के बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करें। 
  2. अगर आप अपने वैवाहिक रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन शिवलिंग पर 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला चढ़ाएं। 
  3. अगर आप ऑफिस में सीनियर्स के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं तो मंदिर में खजूर का फल दान करें।
  4. अगर आप करियर के लिये कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं, तो शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर चावल मिले हुए जल से अभिषेक करना चाहिए।
  5. अगर आपको फैसले लेने में दिक्कतें आती हैं तो आज के दिन आपको शनिदेव के ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।‘ इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए।
  6. अगर आप रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको इस काम में सफलता नहीं मिल पा रही है तो इस दिन शिव मन्दिर में जाकर शिवजी और माता पार्वती को कलावे से एक सूत्र में बांधना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे जल्दी ही आपकी कहीं बात पक्की हो जाएगी।
  7. अगर आप खूब नाम कमाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव के 'ऊँ नमः शिवाय।' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

27 जून को शनि प्रदोष व्रत, क्या इस उपवास में अन्न खा सकते हैं? जान लें जरूरी नियम