Favourite Color Astrology: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर किसी का कोई न कोई रंग बेहद प्रिय होता है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा से मेल खाता है। कहते हैं किसी भी व्यक्ति के फेवरेट रंग से आप उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से जान सकते हैं। जैसे लाल रंग को पसंद करने वाले गुस्सैल स्वभाव के होते हैं तो वहीं काला रंग पसंद करने वाले रहस्यमयी प्राणी होते हैं। चलिए जानते हैं आपका प्रिय रंग आपके बारे में क्या राज खोलता है।
लाल रंग
इस रंग को पसंद करने वाले लोग साहसी, ऊर्जावान और गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और ये अक्सर अपना आपा खो देते हैं। वैसे इस रंग को पसंद करने वाले लोग दिल के बेहद साफ भी होते हैं।
काला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले बुद्धिमान और रहस्यमयी व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन्हें अपनी प्राइवेसी बहुंत पसंद होती है। ये अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं।
नीला रंग
नीला रंग को पसंद करने वाले लोग शांतिप्रिय और वफादार होते हैं। विवादों से अक्सर दूर रहना पसंद करते हैं। ये थोड़े भावुक भी होते हैं।
सफेद रंग
ये लोग सादगी और शांति पसंद करते हैं। बोलने-चालने में काफी अच्छे होते हैं। ये काफी धैर्यवान भी होते हैं। इनकी सोच काफी सकारात्मक होती है।
हरा रंग
इस रंग को पसंद करने वाले लोग दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर चलते हैं। ये काफी कूल माइंडेड होते हैं और अपने परिवार वालों से खूब प्रेम करते हैं।
पीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये काफी क्रिएटिव और चुलबुले नेचर के होते हैं। दोस्ती निभाने में माहिर होते हैं।
नारंगी रंग
इस रंग को पसंद करने वाले ऊर्जावान और दिखने में आकर्षक होते हैं। ये जहां जाते हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इन्हें लग्जरी काफी आकर्षित करती है।
गुलाबी रंग
इस रंग को पसंद करने वाले अपना जीवन खुलकर जीते हैं। ये काफी दयालु किस्म के होते हैं। साथ ही क्रिएटिव और रोमांटिक भी होते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Mesh Sankranti 2026: मेष संक्रांति और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग, जरूर करें ये 4 काम, सूर्य जैसी चमक उठेगी किस्मत