A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lucky Mole: ये तिल वाली महिलाएं होती हैं बहुत भाग्यशाली, नहीं रहती किसी पर डिपेंड

Lucky Mole: ये तिल वाली महिलाएं होती हैं बहुत भाग्यशाली, नहीं रहती किसी पर डिपेंड

सामुद्रिक शास्त्र में हर अंग के तिल का रहस्य बताया गया है। ऐसे में कुछ तिल वाली महिलाएं बेहद भाग्यशाली और सौभाग्यवान मानी गई हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी...

Lucky mole- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

करीब-करीब हर इंसान के अंगों पर तिल होता है, विज्ञान जहां इन्हें खराब कोशिका बताता है, वहीं सामुद्रिक शास्त्र इन तिलों को लोगों के भाग्य से जोड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया कि तिल इंसान के व्यक्ति का राज भी बताते हैं। साथ ही उनके भाग्य के शुभ व अशुभ बातें भी। आज हम आपको यहां उन महिलाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके तिल उन्हें बेहद बुद्धिमान और भाग्यशाली बातते हैं। साथ ही वह अपने परिवार के लिए बेहद लकी होती हैं...

कौन-कौन सी तिल वाली महिलाएं हैं भाग्यशाली?

  • सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, वे अपना लिए सफलता का रास्ता खुद बनाती है। इसी कारण ये महिलाओं कभी भी जीवन में हार का सामना नहीं करती हैं। ये महिलाएं खुद अपना मुकाम हासिल करती है। ये जीवन में खूब संपन्न होती है और सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाती हैं।
  • गर्दन पर तिल होना स्त्री के धैर्य और बुद्धि का प्रतीक है। ये महिलाएं खूब बुद्धिमान होती हैं और अपने सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। ऐसी महिलाएं खुद के लिए तो भाग्यशाली होती हैं। साथ ही अपने परिवार के लिए खूब भाग्यशाली होती हैं। जहां भी इनकी शादी होती है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती।
  • अगर किसी भी महिला की आंख की पुतली पर या आंख के पलक पर तिल होता है तो ये महिलाएं बेहत शांत और बुद्धिमान होती हैं। इन महिलाओं पर उनके आसपास के लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं और इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। इनका विवाह हमेशा संपन्न परिवार में ही होता है। इन महिलाओं को हर कार्य में सफलता मिलती है फिर चाहे वह नौकरी हो या फिर व्यापार। इसीलिए इन महिलाओं को सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना गया है।
  • अगर किसी महिला के कंधे पर तिल है तो वह खूब धनवान रहती हैं क्योंकि कंधे पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र में धन की अधिकता को दर्शाता है। ये महिलाओं अपने जीवन में सभी प्रकार के ऐशोआराम हासिल करती है। ये अपनी वाणी की मधुर और संयमी होती हैं। ये जीवन साथी दिखने में खास तो होता ही है साथ ही काफी बुद्धिमान भी होता है।
  • अगर किसी महिला के होंठ पर तिल है तो वह दिखने में सुंदर तो होती ही हैं साथ ही काफी किस्मत वाली भी होती हैं। जिन महिलाओं के होंठ के नीचे तिल होता वे काफी मेहनती होती हैं। इन्हें अपनी मेहनत स्वरूप नतीजा भी बेहतर ही मिलता है। ये अपने प्रयासों में सफलता पाती हैं।
  • वहीं जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है, वह पुरुषों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र तो रहती ही हैं। साथ ही इन्हें कभी भी धन की कमी भी नहीं रहती। इन महिलाओं की शादी धनवान व्यक्ति के साथ ही होती है।
  • जिन महिलाओं के भौं पर तिल होता है वे भी काफी भाग्यशाली होती है। इन्हें भगवान से धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिला हुआ है। जिन महिलाओं के बाईं या दाईं भौं पर तिल होता है उन्हें कभी भी अपने जीवन में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

30 जून को मंगल ग्रह इस नक्षत्र में कर रहे गोचर, मेष,मिथुन समेत सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर; जानें
विनायकी गणेश चतुर्थी के दिन आपको मिल सकता है मनचाहा लाभ, बस करना होगा ये आसान उपाय