मंगल ग्रह को पराक्रम, साहस शक्ति और ऊर्जा का कारक माना गया है। इन्हें ग्रहों का सेनापति या सेनानायक भी कहा गया है। मंगल ग्रह 30 जून को मघा नक्षत्र से निकलकर पर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल इस नक्षत्र में 23 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन का असर राशि चक्र की सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह को ज्योतिष में क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया हैं। इनके गोचर से सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ असर जरूर होगा, ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा...
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है, इस दौरान इस राशि के लोगों को शिक्षा में कुछ अच्छा करने का अवसर है, वहीं, प्रेम सबंध भी अच्छा होगा। परंतु इस दौरान आपको संतान की चिंता रहेगी, थोड़ा सेहत को लेकर भी परेशानी आ सकती है ऐसे में सेहत का ख्याल रखें।
वृषभ
इस राशि के जातक पर भी शुभ दृष्टि रहेगी। इस राशि के लोग इस अवधि में भवन वाहन खरीद सकते हैं। इस दौरान अपने माता का ख्याल रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मिथुन
इस राशि के जातकों के जीवन में खुशी आएगी, धन लाभ के योग बन रहे। साथ ही आपके पराक्रम में भी वृद्धि रहेगी। वही इस दौरान करियर अच्छा रहेगा।
कर्क
इस दौरान कर्क राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अवधि के दौरान सेहत अच्छी रहेगी। बस आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।
सिंह
इस नक्षत्र परिवर्तन का असर आप पर दिखेगा अवधि के दौरान आपका गुस्सा किसी न किसी वजह से बढ़ेगा। साथ ही आपको संबंधों के लेकर सतर्क रहना होगा, हालांकि समाज में पूरा सम्मान मिलेगा।
कन्या
इस राशि के जातकों को धन हानि के योग बन रहे हैं। अवधि के दौरान गलत संगति से बचें। साथ ही वासना आप पर हावी हो सकती है, इसलिए प्रभु का सुमिरन करते रहें।
तुला
इस राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। वहीं, आपको मनचाही नौकरी मिलेगी। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों को नए अवसर मिलेंगे। वहीं, बेरोजगार को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। वही कला में रुचि रखने वाले जातक को विजय हासिल होगी।
धनु
इस नक्षत्र परिवर्तन का असर इस राशि के जातकों पर भी दिखेगी। इन्हें बेवजह की चिंता सताएगी। हालांकि इनके करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा करेंगें।
मकर
नक्षत्र परिवर्तन का असर जोड़ों की परेशानी लाएगा। इस राशि के जातकों को अचानक धन हानि हो सकती है।
कुंभ
इस परिवर्तन से जातकों के वैवाहिक संबंध पर असर दिखेगा। जातक के वैवाहिक संबंध में खटास देखने को मिल सकती है, पार्टनर से झगड़े होने की भी प्रबल संभावना है। ऐसे में वाणी पर कंट्रोल रखना ही समझदारी है।
मीन
इस परिवर्तन से मीन राशि के जातक ज्यादा परेशान दिखेंगे। इन जातकों पर शत्रु हावी हो सकते हैं, ऐसे में आपको अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)