1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Upay: शनिवार के दिन शुभ कामों में आ रही बाधा तो अपनाएं ये सरल उपाय, झट से पूरे होंगे काम

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन शुभ कामों में आ रही बाधा तो अपनाएं ये सरल उपाय, झट से पूरे होंगे काम

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 27, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 01:02 pm IST

शनिवार के दिन शनि दोष से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ आसान उपाय अपनाने से जातक को शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि से छुटकारा मिल सकता है...

शनिवार उपाय- India TV Hindi
शनिवार उपाय Image Source : FILE PHOTO

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित है। इस दिन लोग शनि मंदिर जाते हैं और शनि की महादशा, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के असर को कम करने के लिए पूजा करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शनि मंदिर में पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन शनि से जुड़े कुछ उपाय करने से जातक शनि की महादशा, ढैय्या और साढ़ेसाती के असर को कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि क्या हैं इसके उपाय..

  • अगर आपके बिजनेस का फ्लो धीमी गति से चल रहा है तो उस फ्लो को फिर से बढ़ाने के लिये आज के दिन पुष्य नक्षत्र के दौरान पीपल का एक पत्ता लेकर आएं। अब उस पत्ते पर बींचो – बीच काले स्कैच पेन से एक बिन्दु बनाएं और उस बिन्दु को 5 मिनट तक लगातार देखते रहें। इसके बाद उस पत्ते को पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें और वहीं बैठकर शनि के इस मंत्र का जाप करें- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।‘आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस का फ्लो फिर से बढ़ने लगेगा।
  • अगर आप किसी कोर्ट-केस में उलझे हुए हैं और उससे जल्द ही बाहर निकलना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।‘ आज के दिन शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से आपको कोर्ट-केस की उलझनों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
  • अगर आप नौकरी कर रहे हैं और बहुत दिनों से आपकी आमदनी नहीं बढ़ पा रही है तो अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको एक काला कोयला लेना चाहिए और उसे बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘शं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन बहते जल में काला कोयला प्रवाहित करने से और शनि के इस मंत्र का जाप करने से आपकी आमदनी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद पीपल के वृक्ष के पास जाना चाहिए और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी डालना चाहिए और शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन ये उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता ही सफलता मिलेगी।
  • अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको शनि के मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी संतान को विदेश भेजने में जो भी परेशानी आ रही है उनसे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनिदेव का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है-‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने उन्नति के मार्ग में आये दिन मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • अगर अच्छा खासा कमाने के बाद भी आपके पास कोई खास बचत नहीं हो पाती है और पैसों के मामले में आपके हाथ तंग बने रहते हैं तो आज के दिन आप पीपल के 11 पत्ते लें। अब इन पत्तों से एक माला बनाएं और शनि मन्दिर में जाकर अर्पित करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ‘शं ऊँ शं नमः।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपके पास धीरे-धीरे करके पैसों की बचत होने लगेगी और आपको किसी प्रकार की तंगी नहीं होगी।
  • अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपको अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन स्नान आदि के बाद पीपल के पेड़ के पास जायें और पीपल के तने को छूकर आशीर्वाद लें। उसके बाद पीपल के पास से थोड़ी मिट्टी लेकर घर आ जायें। बाद में उस मिट्टी को एक काले रंग पास रख लें और शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें- ‘ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।‘ इस मंत्र का आपको 5 बार जाप करना है। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा।
  • अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिये आज के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।‘आज के दिन ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने लगेगी।
  • अगर आप अपने घर की सुख-सम्पदा में स्थायी रूप से बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं तो आज के दिन पुष्य नक्षत्र के दौरान आपको एक लोटा जल लेकर उसमें थोड़ी-सी चीनी डालनी चाहिए। अब पीपल के पेड़ के पास जाकर इस जल को पेड़ की जड़ में डाल दीजिये। साथ ही मंत्र जाप के दौरान अपने घर की सुख-सम्पदा में बढ़ोतरी के लिये भगवान से प्रार्थना करें। जाप के लिये मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-सम्पदा में स्थायी रूप से बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप जीवन में अपनी खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको गाय के दूध या दही से बनी कोई चीज़ अपने ताऊ या चाचा को खिलानी चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद लेना चाहिए और बाद में मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शं शन्यै नमः।’ आज के दिन उपाय करने के बाद इस मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 
  • अगर आपके प्रेम-विवाह में किसी प्रकार की अड़चने आ रही हैं तो उन अड़चनों से पीछा छुड़ाने के लिये आज के दिन पुष्य नक्षत्र के दौरान, यानी आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आपको पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।‘ आज के दिन ऐसा करने से प्रेम-विवाह में आ रही अड़चनों से आपका जल्द ही पीछा छुटेगा।

 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।