1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई के महीने में सूर्य, शनि समेत ये 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें क्या होगा असर

जुलाई के महीने में सूर्य, शनि समेत ये 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें क्या होगा असर

 Published : Jun 27, 2025 11:07 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:07 am IST

जुलाई माह शुरू होने वाली है, ज्योतिष के हिसाब से यह माह देश-दुनिया में काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस माह में कई तरह के असर देश-दुनिया में देखने को मिल सकते हैं।

ग्रह गोचर जुलाई 2025- India TV Hindi
ग्रह गोचर जुलाई 2025 Image Source : FILE PHOTO

जुलाई के महीने में 6 ग्रह चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है क्योंकि इस माह में शनि वक्री चाल शुरू करेंगे और गुरु भी उदय होंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल भी इस महीने में राशि बदलेंगे। ग्रहों के परिवर्तन का क्या असर इस दौरान देखने को मिल सकता है। देश-दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं ज्योतिषीय दृष्टि से...

गुरु उदय

9 जुलाई 2025 दिन बुधवार को गुरु (बृहस्पति) ग्रह बुध ग्रह की राशि मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। रात 10 बजकर 50 मिनट पर देवों के गुरु मिथुन राशि में उदय होंगे। ग्रहों में गुरु का ऊंचा स्थान हैं क्योंकि यह सभी देवों के गुरु कहे जाते हैं।

शनि व्रकी

13 जुलाई 2025 दिन रविवार को न्याय के देवता शनि गुरु ग्रह की राशि मीन में व्रकी होंगे। सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में व्रकी करेंगे। ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चाल बदलते हैं। ये एक राशि में 2.5 साल तक रहते हैं।

सूर्य गोचर

16 जुलाई 2025 दिन बुधवार को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। शाम 05 बजकर 17 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा दिया गया है। जब यह राशि परिवर्तन करते हैं तो संक्रांति मनाई जाती है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना शुभफलदायी होता है।

बुध का व्रकी और अस्त

18 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को चंद्र की राशि में व्रकी गति शुरू कर देंगे। सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री करेंगे। इसके अलावा, 24 जुलाई दिन गुरुवार को बुध कर्क राशि में ही अस्त भी होंगे। यह इस दिन शाम 07 बजकर 42 मिनट पर अस्त होंगे। बुध को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा दिया गया है।

शुक्र गोचर

26 जुलाई दिन शनिवार को असुरों के गुरु शुक्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र 26 जुलाई को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम का देवता कहा गया है। इनके गोचर से जातक के प्रेम संबंधों में असर दिखता है।

मंगल गोचर

28 जुलाई दिन सोमवार को ग्रहों के सेनानायक मंगल ग्रह बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। यह इस दिन शाम 7:02 बजे गोचर करेंगे।

देश-दुनिया पर क्या होगा असर?

इन ग्रहों के चाल से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर असर देखने को मिल सकता है। कुछ देशों में राजनीति उथल पुथल देखने को मिल सकता है। वहीं,  मित्र देशों के बीच भी अनबन की स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही शनि का वक्री युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। इसके अलावा, देश और दुनिया में भारी बारिश से काफी नुकसान होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:

​Shukra Gochar 2025: शुक्र 29 को बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन; आर्थिक और पारिवारिक जीवन में रहें सतर्क

Numerology 27 June 2025: मूलांक 3 और 9 वालों के लिए बेहद खास है दिन, इन लोगों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।